फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wife made a deal to pay off gambling debt

Jhansi News: जुए का कर्ज चुकाने के लिए कर दिया पत्नी का सौदा

Thu, 16 Nov 2023 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Wife made a deal to pay off gambling debt
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मऊरानीपुर थाना इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जुए में हारे तीन हजार रुपये के कर्ज को चुकाने के लिए एक व्यक्ति ने एक रात के लिए अपनी पत्नी का सौदा अपने दो दोस्तों से कर दिया। इसके बाद वह पत्नी पर दोस्तों के पास जाने का दबाव बनाने लगा। पत्नी के विरोध करने पर उसका उत्पीड़न भी करने लगा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मऊरानीपुर के एक गांव का युवक जुआ खेलने का आदी है। पिछले दिनों उसने अपने दो दोस्तों से जुआ खेलने के लिए तीन हजार रुपये उधार लिए थे। वह यह रकम जुए में हार गया। दोस्त उस पर ब्याज समेत रकम लौटाने का दबाव बनाने लगे। रकम न लौटाने पर उन्होंने एक रात के लिए पत्नी को उनके पास भेजने की शर्त रख दी। उन्होंने कहा कि ऐसा करने पर वह उसका कर्ज माफ कर देंगे। इस पर युवक राजी हो गया। पत्नी को जब यह बात पता चली तो वह भड़क गई। लेकिन, पति उस पर दोस्तों के पास जाने का दबाव बनाने लगा। न मानने पर युवक ने पत्नी के साथ मारपीट भी की। इतना ही नहीं, 13 नवंबर को पत्नी को ले जाने के लिए उसके दोस्त भी घर पहुंच गए। उन्होंने जमकर गाली-गलौज भी की। इसकी जानकारी जब परिवार के अन्य लोगों को लगी तो वे महिला को लेकर मऊरानीपुर थाने पहुंच गए।
विज्ञापन


महिला को ओर से कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायती पत्र दिया गया, जिसमें बताया गया कि क्षेत्र के दबंग किस्म के दो लोग जुआ खिलाते हैं। वह कई परिवारों को बर्बाद कर चुके हैं। जुए के लिए वह ब्याज पर भी पैसा देते हैं। एक हजार रुपये पर वह 50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से ब्याज वसूल करते हैं। महिला ने बताया कि जुए का तीन हजार रुपये का कर्ज चुकाने के लिए पति ने जुआ खिलाने वाले दो दोस्तों से उसका सौदा कर दिया। बात न मानने पर पति उसके साथ मारपीट कर रहा है। मऊरानीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति समेत आरोपी गोटीराम महाराज व नन्नाजू के विरुद्ध एससी /एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed