{"_id":"62250f04aa29ca6c660c4680","slug":"wife-killed-by-ax-due-to-discord-jhansi-news-jhs216252144","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलह के चलते पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलह के चलते पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी (टहरौली)। रविवार की दोपहर आपसी कलह के चलते एक युवक ने मायके में रह रही पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
टहरौली निवासी भोले की पुत्री सविता (28 वर्ष) की शादी 10 वर्ष पहले समथर निवासी हरिश्चन्द्र पुत्र घनाराम अहिरवार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ वर्ष बाद ही पति शराब पीने लगा जिससे घर में कलह होने लगी। कलह जब ज्यादा बढ़ी तो 15 दिन पहले सविता बच्चों को लेकर अपने मायके टहरौली आ गई। एक सप्ताह बाद उसका पति हरिश्चन्द्र भी अपनी ससुराल टहरौली आ गया। पत्नी व ससुराल वालों के कई बार कहने के बाद भी वह यहां से अपने घर नहीं गया। रविवार को ससुराल के सभी सदस्य मजदूरी करने गए हुए थे। पत्नी घर पर अकेली सो रही थी।
परिवार के सदस्यों के अनुसार दोपहर 2 बजे के लगभग हरिश्चन्द्र ने पत्नी सविता के चेहरे पर कुल्हाड़ी से हमले किए। इसके बाद वह मौके से भाग गया। मां को घायल देख बच्चों ने शोर मचाया। गांव के लोगों को जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। घायल महिला को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय भेजा गया। हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। सीओ अनुज कुमार सिंह ने कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।