फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   wife hanged her self after dispute with husband in jhansi maternal side accused of murder

झांसी: पति से विवाद के बाद पत्नी ने लगाई फांसी, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 04 Mar 2022 04:28 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 04 Mar 2022 04:28 PM IST
सार

अंजली को फांसी पर लटका देख उसके बेटे शिवम ने परिजनों को सूचना दी। अंजली को फंदे से उतारकर परिजन देर रात मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
wife hanged her self after dispute with husband in jhansi maternal side accused of murder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

रक्सा में पति से विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। रक्सा निवासी अंजलि का जयराम धानक से बृहस्पतिवार शाम को ड्यूटी पर जाने को लेकर विवाद हो गया था। पति जयराम एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को वह ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हो गया लेकिन अंजली उसे जाने से मना कर रही थी। इसी बात पर दोनों में काफी विवाद हुआ लेकिन, जयराम ड्यूटी चला गया। इससे नाराज होकर अंजलि ने फांसी लगा ली। अंजली को फांसी पर लटका देख उसके बेटे शिवम ने परिजनों को सूचना दी। अंजली को फंदे से उतारकर परिजन देर रात मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी अंजली के परिजनों को हुई तो पिता सेवकराम अस्पताल पहुंच गए। मायके वालों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई। 
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर नवाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने अंजली के शव का पोस्टमार्टम कराया है। इंस्पेक्टर बबीना बृजेश सिंह का कहना है मायके पक्ष की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed