{"_id":"68318d2d020787cd670347a1","slug":"wife-got-angry-after-seeing-her-husband-with-his-girlfriend-high-voltage-drama-happened-on-the-road-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति, पत्नी और वो: प्रेमिका के साथ घूम रहा था युवक, देखते ही उनपर टूट पड़ी बीवी; उतार दिया आशिकी का भूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति, पत्नी और वो: प्रेमिका के साथ घूम रहा था युवक, देखते ही उनपर टूट पड़ी बीवी; उतार दिया आशिकी का भूत
Sat, 24 May 2025 02:41 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 24 May 2025 02:41 PM IST
सार
पत्नी तबीयत खराब होने पर दवा लेने एक स्टोर गई थी। वहां उसे एक रेस्टोरेंट के बाहर उसका पति अपनी प्रेमिका के साथ घूमता दिखाई पड़ा। यह देखकर उसका पारा चढ़ गया।
विज्ञापन
कैमरे में कैद हुई मारपीट
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
झांसी में पति को प्रेमिका के साथ घूमता देखा पत्नी का पारा चढ़ गया। सड़क पर ही उसने पति की पिटाई शुरू कर दी। तीनों के बीच मारपीट हुई। शनिवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शिवाजी नगर निवासी मोहनी यादव शुक्रवार शाम तबीयत खराब होने पर दवा लेने मेडिकल कॉलेज के पास स्थित एक स्टोर गई थी। वहां एक रेस्टोरेंट के बाहर उसका पति शिवम अपनी प्रेमिका के साथ घूमता दिखाई पड़ा। यह देखकर उसका पारा चढ़ गया। उसने पति को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इस बीच प्रेमिका भी बीच में आ गई। प्रेमिका को पिटता देख पति ने पत्नी को पीट दिया। वहां हंगामा होने लगा। इसके बाद मोहिनी ने नवाबाद थाने पहुंचकर पति के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी संतोष अवस्थी के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन