फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wife drank poison after dispute with husband, died

Jhansi News: पति से विवाद के बाद पत्नी ने पिया जहर, मौत

Sun, 30 Jun 2024 05:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Wife drank poison after dispute with husband, died
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। पति से विवाद के बाद पत्नी ने घर में जहर पी लिया। अचेतावस्था में परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।
कोतवाली के उनाव गेट निवासी राहुल कोष्ठा की तीन साल पहले बाहर सैंयर गेट निवासी दुर्गा (32) पुत्री ग्यासी से शादी हुई थी। परिजनों का कहना है दुर्गा दो बार पहले भी शादी कर चुकी थी। उसके नौ साल की एक बेटी है। राहुल के साथ अक्सर उसका विवाद होता रहता था। 18 जून का पति-पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। दोनों के बीच मारपीट हुई। गुस्से में राहुल घर से बाहर चला गया। घर में दुर्गा अकेली थी। उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ पी लिया। कुछ देर बाद जब पति वापस आया तो दुर्गा अचेत पड़ी हुई थी। उसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उसकी मौत की सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। दुर्गा के भाई अरविंद का कहना है कि ससुराल में उससे पांच लाख रुपये दहेज में मांगा जा रहा था। दहेज न देने पर उसकी हत्या कर दी गई। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह के मुताबिक मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed