{"_id":"68c332f4b43d4005ee078b41","slug":"wife-cuts-vein-of-hand-when-he-stops-her-from-making-reels-jhansi-news-c-132-1-sjhs1002-107532-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: रील बनाने से रोकने पर पत्नी ने काटी हाथ की नस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: रील बनाने से रोकने पर पत्नी ने काटी हाथ की नस
विज्ञापन
मामूली विवाद के बीच उठाया आत्मघाती कदम, इलाज जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। मोंठ थाना इलाके एक गांव में पति के रील बनाने से मना करने पर पत्नी ने हाथ की नस काट ली। हालत बिगड़ने पर आनन-फानन उसे मोंठ के सामुदायिक केंद्र लाया गया। यहां उसका इलाज जारी है। यह मामला मोंठ क्षेत्र में सुर्खियों में बना हुआ है।
मोंठ थाना इलाके एक गांव में रहने वाली महिला को पिछले कुछ समय से लगातार रील बनाती आ रही है। अपना ज्यादातर समय वह रील बनाने में बिता देती है। पति के रोक-टोक करने पर दोनों के बीच विवाद की स्थिति बन जाती है। बुधवार को पति जब घर पर पहुंचा तो पत्नी रील बना रही थी। इस बीच पति ने उससे खाना मांगा, लेकिन महिला ने उसकी बात को अनसुनी कर दिया और वह रील बनाने में व्यस्त रही। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में महिला ने अपने हाथ की नस काट ली। यह देख पति घबरा गया। आनन-फानन उसे इलाज के लिए मोंठ के अस्पताल लाया गया। यहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार समय पर इलाज मिलने से महिला की स्थिति खतरे से बाहर है। यह मामला इन दिनों क्षेत्र में सुर्खियों में बना हुआ है।
बता दें कि रील बनाने का शौक इन दिनों ग्रामीणों में सिर चढ़कर बोल रहा है। युवाओं के साथ-साथ महिलाएं भी खूब रील बना रहीं हैं।