फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wife along with her lover murdered her husband Jhansi s moth

शादी के बाद भी सुमन उसे न भूली: 10 साल बड़े युवक से शादी से लेकर हत्या तक की कहानी, 'उसके संग कभी खुश नहीं थी'

Thu, 09 Feb 2023 07:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 09 Feb 2023 07:41 PM IST
सार

साजिश के तहत आरोपी महिला के पति को गाड़ी में बैठाकर ले गए। गाड़ी में बैठाकर उसे शराब पिलाई, फिर मारपीट कर गमछे से उसका गला रेत दिया। इसके बाद उसे खेत में फेंककर आरोपी फरार हो गए थे।

विज्ञापन
Wife along with her lover murdered  her husband Jhansi s moth
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झांसी के मोंठ में पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि युवक पत्नी को पीटता था। इस वजह से उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्याकांड में प्रेमी के दो साथी भी शामिल थे। तीनों ने पहले युवक को शराब पिलाई और फिर मारपीट कर गमछे से उसका गला घोंट दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे हत्या में इस्तेमाल गमछा और स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद हुई है।

विज्ञापन

एसएसपी राजेश एस ने बताया कि दो फरवरी को मोंठ के कुम्हरार ओवरब्रिज के पास खेत में धनीराम उर्फ धासू (36) पुत्र लालता कुशवाहा की लाश मिली थी। धनीराम मोंठ के अखाड़ापुरा मोहल्ला का रहने वाला था। पोस्टमार्टम में गला घोंटने और शरीर पर आई चोट के कारण मौत होने की पुष्टि हुई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बबीता उर्फ सुमन के शादी से पहले मायके में बलवान कुशवाहा से प्रेम संबंध थे। पहले सुमन की शादी सम्मेलन में हुई, लेकिन वो एक माह ही चल पाई। इधर, धनीराम की भी पत्नी की मौत हो चुकी थी। आठ साल पहले परिवार वालों ने सुमन की 10 साल बड़े धनीराम के साथ शादी कर दी, लेकिन सुमन शादी से खुश नहीं थी। शादी के बाद भी उसका बलवान के साथ प्रेम संबंध चलता रहा।

विज्ञापन

धनीराम बहुत शराब पीता था और पत्नी सुमन के साथ मारपीट करता था। ये बातें सुमन अक्सर अपनी प्रेमी बलवान को बताया करती थी। घटना से दो दिन पहले भी धनीराम ने सुमन के साथ मारपीट की। तब बलवान और सुमन ने धनीराम की हत्या की साजिश रची। बलवान ने अपने साथ दोस्त राघवेंद्र और संजय को भी शामिल कर लिया।

एक फरवरी को धनीराम खेत पर फसल की रखवाली करने गया था। रात करीब नौ बजे बलवान व उसके दोनों दोस्त स्कॉर्पियो से खेत पर पहुंचे। साजिश के तहत धनीराम को गाड़ी में बैठाकर ले गए। गाड़ी में बैठकर चारों ने शराब पी। फिर चारों ने मारपीट कर गमछे से धनीराम का गला रेत दिया। उसको खेत में फेंककर तीनों आरोपी फरार हो गए थे। बलवान और राघवेंद्र का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed