फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Widowed daughter-in-law accuses father-in-law of rape.

Jhansi News: विधवा बहू ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Thu, 11 Jun 2026 02:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Widowed daughter-in-law accuses father-in-law of rape.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गरौठा। गरौठा थाना इलाके के एक गांव में रहने वाली महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक महिला ने गरौठा थाने में प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि उसकी शादी साल 2004 में हुई थी। उसके पति की मृत्यु के बाद ससुर उस पर बुरी नीयत रखने लगा और जबरन नाजायज संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर ससुर ने उसके साथ मारपीट की। तरह-तरह से उत्पीड़न करने लगा। छह जून की रात करीब 11 ससुर उसके कमरे में घुस आया और अश्लील हरकत करने लगा। इस दौरान ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और उसे कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। महिला ने बताया कि उसने किसी तरह से घटना की सूचना मायके में अपने भाई को दी। भाई आया तो ससुर ने उससे मिलने नहीं दिया। गाली-गलौज करते हुए भाई को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़ित महिला की तहरीर पर गरौठा थाना पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed