{"_id":"926ab71fc9878aebf54599134af1c09e","slug":"who-fought-to-end-the-reservation-honored-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण समाप्त करने की लड़ाई लड़ने वाले सम्मानित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण समाप्त करने की लड़ाई लड़ने वाले सम्मानित
झांसी ब्यूूरेेा
Updated Wed, 12 Aug 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सर्वजन हिताय संरक्षण समिति के तत्वावधान में मंगलवार को राजकीय संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रोन्नति में आरक्षण समाप्त करने की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले अफसरों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे, सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता अमर कुमार, अभियंता संघ के प्रांतीय अध्यक्ष इंजी आर के सिंह, महामंत्री इंजी डी सी दीक्षित का शॉल उड़ाकर एवं रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा भेंटकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रोन्नति में आरक्षण सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक सरकारी सेवकों के लिए नासूर जैसा है जो अंदर ही अंदर पनपकर योग्य सरकारी सेवकों की कार्य क्षमता को प्रभावित करता है। सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता अमर कुमार ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बावजूद सरकार द्वारा इसके क्रियान्वयन में लगातार शिथिलता बरती जा रही है, जिसको लेकर उन्हें पुन: अवमानना की अपील करनी पड़ी, तब कहीं जाकर सिंचाई विभाग में प्रोन्नति में आरक्षण पाए अयोग्य लोगों को विभाग द्वारा पदानवत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य अभियंता स्तर वन सिंचाई विभाग इंजी अनिल कुमार धामा, मुख्य अभियंता जल निगम इंजी राजेश मित्तल व अध्यक्षता बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष दिनेश भार्गव ने की। इस मौके पर सचिन द्विवेदी, सी पी गुप्ता, डी पी सिंह गौर, पंकज कौशिक, महेंद्र श्रीवास्तव, सुरेंद्र श्रीवास्तव, राम नारायण शर्मा, अशोक सक्सेना, विनोद मिश्रा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बुंदेलखंड क्षेत्र के महामंत्री मिथलेश कुमार दुबे व आभार प्रभात सिरौठिया ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
मुस्लिमों को दिया जाए 18 फीसदी आरक्षण
झांसी। मंगलवार को ऑल इंडिया मुस्लिम आरक्षण मोर्चा के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन में मुस्लिम समाज को 18 प्रतिशत आरक्षण देने, झांसी में हज हाउस की स्थापना कराए जाने, मुस्लिम अल्पसंख्यक महिला डिग्री कॉलेज खोलने, वक्फ संपत्तियों का संरक्षण आदि मांग की गई। इससे पूर्व सैंयर गेट स्थित मस्जिद से मोर्चा के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक डा. जहीर अब्बासी, लियाकत अब्बासी, हामिद अब्बासी, नव्वन अब्बासी, अमजद मंसूरी, अतीक अहमद मंसूरी, बाबू पठान, शमीम खान, अनवर अली, आरिफ भाई, जाहिद अब्बासी, जुबेर खान आदि मौजूद रहे।
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की बैठक
झांसी। मंगलवार को सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की बैठक हुई, जिसमें मंडल अध्यक्ष ग्यासी लाल ने बताया कि 10 अगस्त को नई दिल्ली के जंतर मंतर में आयोजित महारैली में झांसी मंडल से पांच सौ आरक्षक समर्थक मौजूद रहे। इस दौरान असम, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा आदि प्रदेशों से सवा लाख आरक्षण समर्थक जुटे। बैठक में राम बाबू विश्वकर्मा, इं. सीपी सिंह, इं. कुंदन सिंह, इं. शरद कुमार, इं. हरीओम चक, मनोहर लाल श्रीवास आदि मौजूद रहे।