फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   While watering the fields, the house caught fire, turning the household into ashes.

Jhansi News: खेत पर दे रहा था पानी, घर में लग गई आग, गृहस्थी राख

Tue, 02 Dec 2025 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
While watering the fields, the house caught fire, turning the household into ashes.

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

टोड़ी फतेहपुर। ग्राम ढुरबई में घर में आग लगने से गृहस्थी का सामान जल गया। बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद उपलब्ध कराने की मांग की है।



पीड़ित अर्जुन श्रीवास ने बताया कि घटना के समय वह खेत पर सिंचाई कर रहा था। तभी ग्रामीणों ने उसे सूचना दी कि उसके घर में आग लग गई है। जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि पूरा घर धू-धूकर जल रहा था। घर के अंदर रखा सामान जल चुका था। पीड़ित के अनुसार आग लगने से उसके 40 हजार रुपये नकद, मकान का टिनशेड, करीब छह क्विंटर गेहूं, सोने-चांदी के आभूषण, कूलर, पंखे, फ्रिज, कपड़े सहित घर का पूरा सामान जल गया। अर्जुन की कूलर-पंखे सुधारने की दुकान भी इसी घर में लगे टिनशेड में चलती थी, जिसमें रखा महंगा कॉपर वायर और इलेक्ट्रॉनिक सामग्री भी जल गई। हादसे के बाद से पीड़ित अर्जुन, पत्नी संगीता, पुत्र दानवीर और पुत्री गौरी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके पास ओढ़ने और पहनने तक के कपड़े नहीं बचे।
विज्ञापन


बताया गया कि ग्राम ढुरवई में अर्जुन के घर के ऊपर से ही बिजली की एलटी लाइन निकली है और बगल में विद्युत पोल लगा हुआ है। इसी लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग की लपटें देखते ही गांव के अर्द्धप्रताप सिंह और पुष्पेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक सबकुछ जल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन




घटना के बाद ग्रामवासियों ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए हाथ बढ़ाए। अध्यापक गनपत कुशवाहा की अगुवाई में ग्रामीणों ने राशन सामग्री एकत्रित कर पीड़ित को उपलब्ध कराई, जिससे परिवार के भोजन की व्यवस्था हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed