फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   whicle washing center closed soon

बंद होंगे वाहन धुलाई सेंटर

Fri, 31 May 2019 01:31 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Fri, 31 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
whicle washing center closed soon
motercycle - फोटो : demo
झांसी। पानी की बर्बादी रोकने के लिए नगर निगम ने 35 वाहन धुलाई केंद्रों को नोटिस थमाकर 10 जुलाई तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। अमर उजाला ने 9 मई के अंक में सेंट्रों पर पानी की बर्बादी पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसी के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया।
विज्ञापन

जल संस्थान के मानक अनुसार एक व्यक्ति पर रोज 35 लीटर पानी की जरूरत होती है। इस हिसाब से लगभग रोज चार हजार लोगों के हिस्से का पानी बर्बाद होता है। वाहन धुलाई सेंटरों पर बोरिंग के जरिये धुलाई में पानी का उपयोग हो रहा है। भीषण गर्मी में नलों से पानी की आपूर्ति घट रही है। हैंडपंप पानी छोड़ रहे हैं। 21 टैंकरों के भरोसे लोगों को पानी पहुंचाया जा रहा है।  
विज्ञापन

भूगर्भ से लगातार हो रहे जल दोहन और गिरते जलस्तर को बचाने के लिए नगर निगम ने डीएम / नगर आयुक्त के निर्देश पर शहर में चलने वाले वाहन धुलाई केंद्रों को बंद रखने का आदेश दिया है। नगर निगम के अधिकारियों ने अब तक 35 वाशिंग सेंटरों के संचालकों को नोटिस थमाकर 10 जुलाई तक वॉशिंग सेंटर बंद रखने तथा पानी का दुुरुपयोग करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। शहर में चलने वाले वाहन धुलाई केंद्रों पर एक बार उपयोग होने वाले पानी को रिसाइकिल करने का कोई इंतजाम नहीं है। इसलिए पानी सिर्फ नालियों में बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे होता है दुरुपयोग
40 से 50 लीटर पानी दुपहिया वाहन की धुलाई पर खर्च होता है।
100 से 150 लीटर पानी चार पहिया वाहन की धुलाई पर खर्च होता है।
40 से अधिक वाहन धुलाई सेंटर चल रहे हैं।
हर सेंटर पर रोज लगभग 50 वाहन धोए जाते हैं।
गाड़ियों की धुलाई पर रोज 1.25 लाख लीटर पानी बर्बाद होता है।


ये उपाय अपनाएं
पंप से धुलाई करने के बजाय बाल्टी में पानी लेकर वाहन को धोएं या फिर गीले कपड़े से साफ करें। इससे 25-30 लीटर दुपहिया पर और 100 लीटर तक पानी चौपहिया वाहन पर बचाया जा सकता है।
गाड़ियों को साफ रखने के लिए ड्राई वॉश के लिए केमिकल बाजारों में उपलब्ध है। उसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
एयर प्रेशर वॉश से भी गाड़ियां धोई जा सकतीं हैं। क्योंकि, उसमें अस्सी फीसदी तक पानी बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed