फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Where the nomination, should the proponent of

जहां से नामांकन, वहीं का चाहिए प्रस्तावक

Mon, 09 Jan 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 09 Jan 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Where the nomination, should the proponent of
election news jhansi - फोटो : demo
विधानसभा चुनावों में नामांकन की प्रक्रिया आयोग ने सरल कर दी है। पहले राजनीतिक दलों के प्रत्याशी को दो प्रस्तावकों की जरूरत होती थी, लेकिन अब एक ही चाहिए होगा। यह शर्त जरूर होगी कि प्रस्तावक उसी विधानसभा क्षेत्र का निवासी हो, जहां से नामांकन किया जा रहा है। निर्दलीय प्रत्याशियों को दस प्रस्तावकों की जरूरत पड़ेगी। नामांकन के लिए इंटरनेट से निकाली गई सूची मान्य नहीं होगी। यदि प्रत्याशी का नाम मतदाता सूची में है तो कोई बात नहीं है, अगर किसी दूसरी विधानसभा क्षेत्र का निवासी है तो उसे निर्वाचन कार्यालय से जारी सर्टिफाइड मतदाता सूची की कॉपी नामांकन के साथ लगानी जरूरी है।
विज्ञापन


नो ड्यूज जरूरी
प्रत्याशी को नामांकन के साथ नो-ड्यूज प्रमाणपत्र लगाना पड़ेगा। प्रत्याशी पर हाउस टैक्स, बिजली का बिल, टेलीफोन का बिल, तहसील, जल निगम व जल संस्थान का कोई भी बकाया नहीं होना चाहिए। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रमाशंकर गुप्ता ने बताया कि बिना नो-ड्यूज के नामांकन पत्र जमा नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सात सेकेंड तक देख सकेंगे वीवीपैट
झांसी सदर विधानसभा क्षेत्र में पहली बार प्रयोग हो रही वीवीपैट (वोटर वैरिफाइड पेपर आडिट ट्रायल) मशीनों की जानकारी के लिए 10 मतदान केंद्रों पर प्रशिक्षण दिया गया। उपनिदेशक मंडी भगवान शरण की देखरेख में मतदाताओं को वीवीपैट के बारे में बताया गया। जानकारी दी गई कि मतदाता को वोट डालने के बाद कांच के अंदर एक पर्ची दिखाई देगी, जिसमें उसका नाम, दबाए गए चुनाव चिह्न की जानकारी और उम्मीदवार का क्रमांक दर्ज होगा। यह प्रिंट सिर्फ सात सेकेंड तक दिखाई देगा। इसके बाद यह प्रिंट मशीन के अंदर ही गिर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में अनिवार्य होगा
सदर विधानसभा में प्रयोग होने वाले वीवीपैट का उपयोग लोकसभा में अनिवार्य हो जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रमाशंकर गुप्ता ने बताया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी मतदान केंद्रों पर वीवीपैट लगाया जाएगा। इसके रखने के लिए अलग से गोदाम बनाया जाएगा। वीवीपैट का उपयोग इसलिए किया जा रहा है, ताकि मतदान निष्पक्ष हो व यह भ्रम न रहे कि ईवीएम में गड़बड़ी से उसका वोट किसी अन्य उम्मीदवार को चला गया है।
12 तक लगातार दी जाएगी जानकारी
महानगर के दस केंद्रों पर 12 जनवरी तक सुबह दस बजे से चार बजे तक वीवीपैट की जानकारी दी जाएगी। इन केंद्रों पर दिया जा रहा प्रशिक्षण -
- नेशनल हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज, सिविल लाइन
- नगर निगम कार्यालय
- कलेक्ट्रेट परिसर (एसडीएम सदर कार्यालय)
- पुराना तहसील कार्यालय भवन
- नवीन तहसील भवन, रिसाला चुंगी
- कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज, प्रेमनगर नगरा
- आर्य कन्या इंटर कॉलेज, मसीहागंज सीपरी बाजार
- लवकुश विद्यालय पुलिया नंबर नौ
- लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कॉलेज
- किड्जी स्कूल आवास विकास कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed