फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   When will the precious government land be freed from the clutches of the land mafia?

Jhansi News: आखिर कब मुक्त होगी भूमाफिया के चंगुल से सरकारी बेशकीमती जमीन

Sat, 28 Dec 2024 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
When will the precious government land be freed from the clutches of the land mafia?
टोड़ीफतेहपुर। नगर पंचायत टोड़ीफतेहपुर में शासन का अतिक्रमणरोधी अभियान कागजों में ही सिमट कर रह गया है। इससे भूमाफिया के हौसले बुलंद हैं और सरकारी जमीनों पर कब्जा करने का दौर बदस्तूर जारी है। शासन की ओर से एंटी भूमाफिया अभियान चलाकर सरकारी जमीनों से कब्जा हटाने के निर्देश के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। नगरवासियों ने मुख्यमंत्री से बेशकीमती सरकारी जमीनों और आम रास्तों से कब्जा हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगरवासियों द्वारा नगर की बेशकीमती सरकारी जमीनों पर से कब्जा हटवाने की मांग 2013 से की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा 2013 में सरकारी जमीनों पर से कब्जा हटवाने के लिए निर्देशित किया गया था, पर नगर पंचायत द्वारा सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त करने के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूर्ति की गई। कस्बा निवासी प्रमोद कुमार एवं गोविंददास ने मंडलायुक्त से सरकारी जमीनों पर से कब्जा हटवाने जाने की मांग की थी। मंडलायुक्त के आदेश पर डीएम ने एसडीएम को इसके लिए उचित कदम उठाने के लिए निर्देशित किया था। उपजिलाधिकारी टहरौली ने तहसीलदार टहरौली को पांच सदस्यीय लेखपालों की टीम गठित कर सरकारी जमीनों पर काबिज भूमाफिया की वीडियोग्राफी कर चिह्नित किए जाने के लिए आदेशित किया।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक सहित पांच सदस्यीय लेखपालों की टीम की जांच में नगर पंचायत एवं उससे लगे राजस्व ग्रामों की श्मशान घाट, खलिहान, नजूल की भूमि पर बड़ी संख्या में कब्जे पाए गए। जिन्हें हटवाने के लिए नगर पंचायत को आदेशित करने के बाद भी आज तक भूमाफिया के चंगुल से सरकारी बेशकीमती जमीनों को अवमुक्त नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमोद कुमार, वीरेंद्र कुमार, गोविंदास, महेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में नगर के लोगों ने मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए नगर पंचायत की बेशकीमती जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने की मांग की है।


अतिक्रमण हटवाने के नाम पर केवल कागजी खानापूर्ति की जा रही है, जबकि सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण का दौर बदस्तूर जारी है। नगरवासियों की ओर से की जाने वाली शिकायतों को अनसुना किया जा रहा है। - प्रभुदयाल पांडेय


सरकारी बेशकीमती जमीनों पर भूमाफिया अवैध निर्माण कार्य कर उस पर काबिज होते चले जा रहे हैं। नगर पंचायत द्वारा उस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। - अवधेश तिवारी नगर अध्यक्ष, कांग्रेस



यह बात मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर सरकारी जमीनों को अधिकृत किया गया है तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-अजय कुमार, उपजिलाधिकारी टहरौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed