{"_id":"6431a9edc7954b296103d6f0","slug":"when-the-wife-stopped-him-from-drinking-the-husband-jumped-in-front-of-the-train-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-71444-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पत्नी ने शराब पीने से रोका तो ट्रेन के आगे कूद गया पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पत्नी ने शराब पीने से रोका तो ट्रेन के आगे कूद गया पति
विज्ञापन
झांसी। शराब पीने से रोकने को लेकर पत्नी से हुए विवाद के बाद एक युवक ने शुक्रवार देर रात ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी। आधार कार्ड के जरिए उसकी शिनाख्त हुई।
सदर बाजार पुलिस के मुताबिक अभिषेक अहिरवार (23) पुत्र गौरी शंकर हंसारी के खारा कुआं का रहने वाला था। वह सदर बाजार इलाके में एक दुकान में काम करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया बृहस्पतिवार रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा था। इस बात को लेकर उसकी पत्नी से नोकझोंक हो गई। अक्सर ही वह शराब पीकर घर लौटता था, ऐसे में पत्नी के शराब पीने से मना करने पर अभिषेक नाराज हो गया। शुक्रवार सुबह वह दुकान चला गया। वहां से करीब रात आठ बजे घर लौट रहा था लेकिन, घर न पहुंंचकर वह झांसी-प्रयागराज रेल मार्ग पर स्थित हंसारी क्रॉसिंग पहुंच गया।
इसके कुछ देर बाद ही अभिषेक ने वहां से गुजर रही एक ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। हादसे की सूचना मिलने पर सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच-पड़ताल में उसकी जेब से आधार कार्ड मिला। पहचान होते ही आधी रात को पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी। परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार अभिषेक के दो बच्चे हैं। कुछ वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी। वहीं, सदर बाजार इंस्पेक्टर अमीराम का कहना है नशे का आदी होने से अभिषेक का घर में अक्सर विवाद होता था। इसी क्लेश में उसने जान दे दी।