फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   When the situation worsened in Sri Lanka, the people of Jhansi canceled the plan to visit

श्रीलंका में बिगड़े हालात तो झांसी के लोगों ने निरस्त किया घूमने का प्लान

Tue, 10 May 2022 11:12 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
When the situation worsened in Sri Lanka, the people of Jhansi canceled the plan to visit
झांसी। पर्यटकों को खूब लुभाने वाले भारत के पड़ोसी राज्य श्रीलंका में घूमने का प्लान कई लोगों ने निरस्त कर दिया है। लोगों का कहना है कि वहां कई जगहों पर हिंसा हो रही है। इसके अलावा आर्थिक संकट भी गहरा गया है। ऐसे में जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, तब तक वहां नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

श्रीलंका दक्षिण एशिया में हिंद महासागर के उत्तरी भाग में समुद्री द्वीप पर स्थित बेहद खूबसूरत देश है। चाहें आप धार्मिक प्रवृत्ति के हों, इतिहास प्रेमी या एडवेंचर और ट्रैकिंग के शौकीन, यहां हर तरह की चीजें देखने को मिल जाती हैं। ये देश चारों तरफ से समुद्र के पानी से घिरा है। यहां की भूमि पहाड़ों और तटीय मैदानों से मिलकर बनी है। यहां पर पर्वत माला, रावण वॉटरफॉल, एडम चोटी, सिगरिया रॉक किला के अलावा चाय के बागान और अशोक वाटिका कई लोग देखने के लिए जाते हैं। मगर इस समय श्रीलंका गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। वहां के प्रधानमंत्री के इस्तीफा देने के बाद काफी हिंसा हुई। ऐसे में झांसी से कई बार श्रीलंका घूमने के लिए जा चुके लोगों ने इस बार वहां जाने की योजना निरस्त कर दी है।
विज्ञापन

दूसरे देशों से सस्ता पड़ता, 45 से 50 हजार में घूम आते
श्रीलंका लोगों को इसलिए भी भाता है क्योंकि यहां आना-जाना लोगों को सस्ता पड़ता है। पहले श्रीलंका घूमकर आए झांसी के लोगों ने बताया कि 45 से 50 हजार रुपये में पांच दिन का श्रीलंका टूर पूरा हो गया। इसमें फ्लाइट का खर्चा भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसका कितना खर्च
.............................
रूम 5000 रोज
किराया 25-30 रुपये प्रति किमी
फ्लाइट 16 से 20 हजार (आना-जाना)
सात-आठ बार श्रीलंका घूमने के लिए जा चुका हूं। 45-50 हजार में यहां पांच दिन घूमकर आ जाता हूं। इस बार भी मई में जाने की योजना थी मगर वहां हालात खराब हो गए हैं। इसलिए प्लान कैंसिल कर दिया है। - दीपक अग्रवाल, सर्राफा व्यापारी।
दो दिन पहले ही श्रीलंका जाने के लिए दोस्तों से बात की थी। मगर सोमवार को वहां के पीएम के इस्तीफे के बाद हिंसा के चलते अब नहीं जाऊंगा। श्रीलंका का पर्यावरण और हिल स्टेशन मुझे खूब भाता है। - डॉ. अतुल प्रताप, चिकित्सक।

दो बार श्रीलंका जा चुका हूं। समुद्र, चाय के बागान और अशोक वाटिका देखना अच्छा लगता है। दो साल बाद कोरोना महामारी थमी तो अब श्रीलंका में हालात बिगड़ने पर वहां जाने की योजना निरस्त कर दी है। - रवि रावत, गल्ला व्यापारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed