फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   When students were stopped from taking their car inside, they had a scuffle with the university guard.

Jhansi News: छात्रों को कार अंदर ले जाने से रोका तो विवि गार्ड से की हाथापाई

Fri, 15 Nov 2024 03:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
When students were stopped from taking their car inside, they had a scuffle with the university guard.
- दो कारें क्षतिग्रस्त, छात्रों ने गेट बंद कर किया हंगामा और नारेबाजी
विज्ञापन






अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बीयू के मुख्य गेट पर बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ घंटे तक छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच गालीगलौज, धक्कामुक्की और हाथापाई हुई। इस दौरान दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना पर एकजुट होकर पहुंचे छात्रों ने मुख्य गेट बंद करके नारेबाजी की और धरना दिया। मुख्य गेट पर हुए हंगामे की भनक करीब 300 मीटर दूर बने प्रशासनिक ब्लॉक में बैठे अफसरों को नहीं हो सकी। पुलिस के पहुंचने के बाद चीफ प्रॉक्टर पहुंचे और हंगामा शांत कराया।

दोपहर करीब सवा बजे एक छात्र अपने साथियों के साथ कार से मुख्य द्वार पर पहुंचा। जब वह प्रवेश करने लगा तो सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया। कार से उतरे छात्र ने सुरक्षाकर्मियों से गालीगलौज कर दी। जब एक सुरक्षाकर्मी वीडियोग्राफी करने लगा तो छात्र हाथापाई करने लगा। इस बीच पहुंचे छात्र के साथियों ने भी जमकर हंगामा करते हुए गालीगलौज और धक्कामुक्की शुरू कर दी।
विज्ञापन


सुरक्षा सुपरवाइजर ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन छात्रों ने धमकी देते हुए फिर से गालियां बकना शुरू कर दिया। जब धमकी देते हुए छात्र कार ले जाने लगा तो अन्य सुरक्षाकर्मी उसे पकड़ने दौड़ पड़े। जिस पर छात्र की कार नजदीक खड़ी कार से टकरा गई। इसकी सूचना मिलते ही अन्य छात्र भी मौके पर पहुंच गए और गेट बंद कर नारेबाजी व हंगामा करने लगे। करीब सवा घंटा बाद पुलिस मौके पहुंची और मामला शांत कराया। इसके बाद चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरके सैनी मौके पर पहुंचे। चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरके सैनी ने बताया दोनों पक्षों में सुलह हो गई है। छात्र को कार की क्षतिपूर्ति का भरोसा दिया है। छात्र ने बताया सुलह हो गई है और चीफ प्रॉक्टर ने कार सही कराने का खर्चा देने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


0- चाय की दुकान पर मारपीट

बीयू की वाहन पार्किंग के बाहर चाय की दुकान पर दोपहर करीब 12 बजे छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। बताते हैं कि एक गुट ने फोन करके अन्य साथियों को बुला लिया और एक छात्र को जबरन ले जाने का प्रयास करने लगे। सुरक्षाकर्मियों को जब भनक लगी तो वह दौड़कर मौके पर पहुंचे। सुरक्षाकर्मियों के पहुंचने के बाद एक गुट के छात्र भाग गए तब मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed