{"_id":"696bfd23d6fb70776e03752c","slug":"when-shops-were-sealed-years-worth-of-dues-were-deposited-within-hours-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-721964-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: दुकानें सील हुईं तो सालों का बकाया घंटों में जमा कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: दुकानें सील हुईं तो सालों का बकाया घंटों में जमा कराया
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम की ओर से सीलिंग की गई तो वर्षों से बकाया गृहकर घंटों में जमा हो गया। वार्ड 12 स्थित मार्केट में जैसे-जैसे दुकानें सील होती रहीं, वैसे-वैसे दुकानदारों ने गृहकर का पूरा पैसा जमा कर दिया। इसके बाद सील खोल दी गई। वार्ड 10 में भी वाटिका की सील खुली। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध भी किया।
वार्ड 10 के महावीरन मोहल्ला में कई सालों से श्रीजी वाटिका में 5,64,876 गृहकर बकाया होने पर नगर निगम की टीम ने सीलिंग की। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि संचालक द्वारा बकाया का पूर्ण भुगतान करने पर बाद में सील खोल भी दी गई। इसके अलावा वार्ड 12 के इस्लामगंज मोहल्ले में स्थित एक मार्केट पर भी वर्ष 2018-19 से नगर निगम का 3,66,598 रुपये गृहकर बकाया था।
मार्केट में 38 से 40 दुकानें बनी हुई हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को नगर निगम की टीम ने सीलिंग शुरू की। इस पर दुकानदार बकाया जमा करने लगे। तब तक नगर निगम की टीम आठ दुकानें सील कर चुकी थी। पूरा बकाया जमा होने पर सभी दुकानों की सील खोल दी गई। कार्रवाई के दौरान कर निर्धारण अधिकारी राधे श्याम पटेल, राजस्व निरीक्षक विनोद गुप्ता, योगेश शुक्ला मौजूद रहे।