फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Qureshi said IN JHANSI when CAA has become law why protest

एहसान कुरैशी बोले, जब नागरिकता कानून बन गया है तो विरोध क्यों

Thu, 16 Jan 2020 02:39 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 16 Jan 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
Qureshi said IN JHANSI when CAA has become law why protest
अमर उजाला कार्यालय में आए एहसान कुरैशी।

हास्य कलाकार एहसान कुरैशी ने नए नागरिकता कानून का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सभी को इस मुद्दे पर सरकार का समर्थन करना चाहिए। वह देश के कोने-कोने में अपने शो करना चाहते हैं, लेकिन पाकिस्तान में शो करने का उनका कोई इरादा नहीं है।

विज्ञापन


एहसान कुरैशी ने बताया कि अभी तक उनको पाकिस्तान से छह बार कार्यक्रम के लिए बुलावा आ चुका है, लेकिन हर बार उन्होंने इंकार कर दिया। नए नागरिकता कानून का उन्होंने खुलकर समर्थन किया।
विज्ञापन


कहा कि जनप्रतिनिधियों की सहमति से यह कानून बना है। इसलिए सभी को सरकार का समर्थन करना चाहिए। हास्य कार्यक्रमाें में अश्लीलता उन्हें पसंद नहीं है। संस्कारों की रक्षा जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक वह हिंदी फिल्म बांबे-टू-गोवा, हरियाणवी फिल्म एक पहेली लीला, भोजपुरी फिल्म हनुमान भक्त हवलदार में भी भूमिका निभा चुके हैं। दो टीवी सीरियलों में काम कर चुके हैं। एक कार्यक्रम के सिलसिले में शहर आए कुरैशी अमर उजाला के दफ्तर आए थे।


सिवनी में हुआ जन्म
एहसान कुरैशी का जन्म मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में हुआ। पिता एक नामी पहलवान थे। उनकी चाय की दुकान बस स्टेशन पर थी। पिता दो बहनों की शादी करने के बाद दुनिया से चल बसे। शेष भाई-बहन की परवरिश बड़ी दीदी शाहीदा बेगम और जीजा मोहम्मद याकूब ने की। पढ़ने के दौरान उनको हंसाने का शौक पैदा हुआ। देखते ही देखते अब उनका नाम दुनिया में हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed