फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ...when Meghnad tied Shri Ram and Lakshman in a snake loop

Jhansi News: ...जब मेघनाद ने श्रीराम और लक्ष्मण को नागपाश में बांधा

Sun, 13 Oct 2024 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
...when Meghnad tied Shri Ram and Lakshman in a snake loop
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी। श्रीरामयश कीर्तन मंडली के तत्वावधान में आयोजित रामलीला महोत्सव में कुंभकर्ण और मेघनाद वध की लीला का मंचन हुआ।
लीला मंचन में रावण अपने भाई कुंभकर्ण को निद्रा से जगाता है और उसे युद्ध करने भेजता है। कुंभकर्ण युद्ध में वानर सेना पर भारी पड़ता है। तब अपनी सेना की व्याकुलता देखकर श्रीराम स्वयं आगे आते हैं और कुंभकर्ण का वध कर देते हैं। रावण ने जब कुंभकर्ण की मौत का समाचार सुना तो अपने पुत्र मेघनाद को युद्ध करने भेजा। मेघनाद युद्ध के दौरान श्री राम और लक्ष्मण को नागपाश में बांध देता है, तब गरुण आकर उनको बंधन से मुक्त करते हैं।

लीला मंचन में लक्ष्मण व मेघनाद के बीच युद्ध में अभिनय संवाद को दर्शकों ने सराहा। रामलीला के मंचन से पहले ब्राह्मण महामंडल के अध्यक्ष लालाराम बाजपेई, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी ने स्वरूपों की आरती की। इस मौके पर नितिन जैन, रवि विश्वकर्मा, हल्लू, धंतू, भैरो कुशवाहा, हल्के सेन, रानू सेन, उमेश, हल्के खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed