फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   When interrupted while talking on mobile, 12th class student swallowed poison, died

Jhansi News: मोबाइल से बात करने पर टोका तो 12वीं की छात्रा ने निगला जहर, मौत

Thu, 08 Aug 2024 06:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
When interrupted while talking on mobile, 12th class student swallowed poison, died
बैग में छिपाकर स्कूल ले जाती थी मोबाइल, पकड़े जाने से दुखी थी छात्रा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मोबाइल से बात करने पर परिजनों की टोकाटाकी से दुखी होकर कटेरा निवासी 12वीं की छात्रा ने मंगलवार की शाम जहर निगल लिया। अचेत हाल में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। बुधवार दोपहर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

कटेरा के पड़रा गांव की मोहिनी (18) पुत्री लालाराम कटेरा के राजकीय इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी। परिजनों का कहना है कि कुछ माह पहले उसे गिफ्ट में मोबाइल मिला था। परिजनों से छिपकर रात-दिन वह मोबाइल पर बात करती थी। उसे कई बार समझाया। वह नहीं मानी। स्कूल में भी मोबाइल लेकर जाती थी। परिजन इसके लिए उसे टोकते थे। नाराज होकर मां ने मोहिनी को मंगलवार को फटकार लगा दी। उससे मोबाइल भी ले लिया। इससे दुखी होकर छात्रा अपने कमरे में चली गई। उसने बाजार से जहरीला पदार्थ मंगाकर पी लिया। कुछ देर बाद बिस्तर में वह अचेत हो गई। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, छात्रा का मोबाइल बरामद हुआ है। उसमें एक युवक के कई मैसेज मिले। इसमें युवक के कॉल करो…कॉल करो के कई मैसेज हैं। परिजन अब युवक पर आरोप लगा रहे हैं। छात्रा के पिता खेती किसानी करते हैं। एक अगस्त को मोहिनी के दादा धनीराम की मौत हो गई थी। एक सप्ताह के अंदर परिवार में दो मौत से घर में मातम पसरा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed