फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ...when Charan Singh's party Bharatiya Kranti Dal had hoisted many seats in Bundelkhand

...जब चरण सिंह की पार्टी भारतीय क्रांति दल ने फहराया था बुंदेलखंड की कई सीटों पर परचम

Sun, 13 Feb 2022 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
...when Charan Singh's party Bharatiya Kranti Dal had hoisted many seats in Bundelkhand
झांसी। वैसे तो चौधरी चरण सिंह का गढ़ पश्चिमी उत्तरप्रदेश ही रहा है, पर एक समय ऐसा भी आया जब उनकी पार्टी भारतीय क्रांति दल ने बुंदेलखंड की कई सीटों पर कब्जा कर लिया। पर, वक्त के साथ बदले राजनीतिक समीकरणों के बीच यह राजनीतिक हालात ज्यादा दिन तक स्थायी रूप से नहीं रह सके। बात है 1967 की। विधानसभा चुनाव के दौरान झांसी सदर से जगमोहन नाथ वर्मा, चरखारी से मोहनलाल तथा हमीरपुर से उदित नारायण क्रांति दल से चुनाव जीते थे। हालांकि सरकार लंबे समय तक नहीं चली तथा दो साल बाद ही प्रदेश में मध्यावधि चुनाव हुए इसमें झांसी की सीट तो कायम रही, बाकी सीटों को नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन

जिस दौर में कांग्रेस की तूती बोलती थी उसमें बुंदेलखंड की तीन सीटों पर भारतीय क्रांति दल के तीन प्रत्याशियों के चुनाव जीतने का श्रेय चौधरी चरण सिंह के कु शल नेतृत्व को ही दिया जाता है। क्रांति दल का संगठन बाद में लोकदल हो गया और बुंदेलखंड में उसका विस्तार भी हुआ पर वह अपनी पुरानी स्थिति में फिर कभी नहीं लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed