{"_id":"67993b08e7f2821d730a24ff","slug":"when-asked-to-answer-from-teachers-raskendra-said-that-teachers-have-been-made-multipurpose-if-they-fail-their-salary-will-be-stopped-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-483148-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: शिक्षकों से जवाब तलब पर बोले रसकेंद्र अध्यापक को बना दिया बहुउद्देशीय, चूके तो बंद हो जाता वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: शिक्षकों से जवाब तलब पर बोले रसकेंद्र अध्यापक को बना दिया बहुउद्देशीय, चूके तो बंद हो जाता वेतन
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में हुए डिजिटल लिट्रेसी, कोडिंग और कंप्यूटेशनल थिंकिंग पाठ्यक्रम पर आधारित प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले नौ शिक्षकों से जवाब तलब किया गया है। डायट प्राचार्य ने बीएसए को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
डायट, बरुआसागर में 20 से 24 जनवरी तक उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कार्यरत शिक्षकों का प्रशिक्षण हुआ था। इसमें मोंठ ब्लॉक के तीन, चिरगांव ब्लॉक के पांच और नगर क्षेत्र के एक शिक्षक अनुपस्थित रहे। बीएसए को लिखे पत्र में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य विपुल शिव सागर ने कहा कि बिना किसी सूचना के सहायक अध्यापक प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहे। इनके खिलाफ बीएसए से कार्रवाई करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
वहीं, बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रसकेंद्र गौतम का कहना है कि अध्यापक को बहुउद्देशीय बना दिया है। वह एक साथ विद्यार्थियों को पढ़ाए, अपार आईडी बनाए, परीक्षा कराए और प्रशिक्षण भी करे। जहां चूक जाए तो उसका वेतन बंद हो जाता है।
विज्ञापन
आवश्यकता आधारित प्रशिक्षण 29 से
शिक्षक-शिक्षा योजना के तहत वार्षिक लक्ष्य और उनके क्रियान्वयन के लिए डायट, बरुआसागर में आवश्यकता आधारित प्रशिक्षण 29 जनवरी से होगा। इसमें प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालय, माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक शामिल होंगे। डायट प्राचार्य ने डीआईओएस, बीएसए और बड़ागांव, चिरगांव व नगर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर शिक्षकों की सूची भी उपलब्ध कराई है। 13 जनवरी तक चलने वाले प्रशिक्षण में 93 शिक्षक हिस्सा लेंगे।