फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wheel lathe shed ready...wheels waiting for repair

Jhansi News: व्हील लेथ शेड तैयार... मरम्मत के लिए पहियों का इंतजार

Fri, 24 Nov 2023 11:46 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Wheel lathe shed ready...wheels waiting for repair
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। ट्रेन के पहियों की मरम्मत के लिए रेल प्रशासन द्वारा झांसी में व्हील लेथ शेड बनाया गया है। लेकिन, दो माह बाद भी इसमें काम शुरू नहीं हो पाया है। शेड तक रेलवे ट्रैक न होने की वजह से यहां पहियों को मरम्मत के लिए नहीं लाया जा पा रहा है।
अचानक ब्रेक लगने, रगड़ खाने व किसी ठोस चीज से टकराने पर ट्रेन के पहिये क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। अब तक झांसी रेल मंडल की ट्रेनों के पहियों की मरम्मत के लिए उन्हें गोरखपुर भेजा जाता है। इसमें काफी समय लग जाता है। साथ ही पहियों के साथ कर्मचारियों को भी भेजना पड़ जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा झांसी में व्हील लेथ शेड का निर्माण किया गया है, ताकि गोरखपुर की जगह झांसी में ही पहियों की मरम्मत कर ली जाए। ये शेड सितंबर माह में बनकर तैयार हो गया था और मशीनें लगाने का काम भी पूरा कर लिया गया था। लेकिन, अब तक इसमें काम शुरू नहीं हो पाया है। शेड तक पहिये पहुंचाने के लिए अभी रेल ट्रैक नहीं बना है, जिससे यह स्थिति बनी हुइ है।
विज्ञापन


दस सितंबर तक व्हील लेथ शेड तक ट्रैक बनाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक की ओर से भी निर्देश जारी किए गए हैं। मौके पर काम तेजी से जारी है। - मनोज कुमार सिंह, मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed