{"_id":"5e9756f28ebc3e6fa874a92f","slug":"whecle-cheaking-jhansi-news-jhs1646329129","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौराहों पर पुलिस के साथ एनसीसी कैडेट ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौराहों पर पुलिस के साथ एनसीसी कैडेट ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन
एनसीसी कैडे्स ने भी बुधवार के नगर के विभिन्न चौराहो पर पुलिस के साथ चेकिंग शुरु कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। लॉकडाउन के दूसरे चरण में सख्ती बढ़ाने के लिए पुलिस के साथ एनसीसी कैडेट और एनएसएस स्वयंसेवकों ने मोर्चा संभाल लिया। पुलिस के साथ एनसीसी कैडेट को बैंक और एनएसएस स्वयंसेवकों को गेहूं क्रय केंद्रों पर लगाया जाएगा। इन स्थानों पर वे वाहन चालकों को मास्क लगाने व सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के लिए प्रेरित करेंगे। वहीं, बुधवार को पुलिस सख्ती से चेकिंग करती रही। खासकर सरकारी गाड़ियों की जांच की गई।
बुधवार से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय व विश्वविद्यालय से संबद्ध अन्य महाविद्यालयों तथा राजकीय इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने लॉकडाउन पालन करवाने में नगर एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करना प्रारंभ कर दिया। इलाइट चौराहे पर एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने एनसीसी कैडेट्स से कहा कि विश्वव्यापी महामारी कोविड- 19 के कारण भारत ही नहीं बल्कि विश्व के विकसित कहे जाने वाले देशों पर भी संकट आ गया है। एनसीसी कैडेट्स द्वारा देश में आपदाओं के समय इससे पूर्व में भी प्रशासन का सहयोग किया गया है। उन्होंने आशा जताई की एनसीसी कैडेट्स अपने कर्तव्यों का पूर्व की भांति ही सहयोग करेंगे, जिससे प्रशासन लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करवा पाने में सक्षम होगा।
उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल से 71 कैडेटों को पुलिस प्रशासन की सहायता के लिए इलाइट चौराहे, बीकेडी चौराहे, सीपरी आदि व्यस्त स्थानों पर पुलिस बल के साथ लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित करवाने तथा विभिन्न बैंकों की शाखाओं में सोशल डिस्टेन्सिंग की व्यवस्था करने हेतु नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के एनसीसी अधिकारी प्रो. सुनील काबिया ने एनसीसी कैडेटों को इस प्रकार के नवीनतम अनुभव प्रदान करवाने के लिए पुलिस प्रशासन का आभार जताया। इस मौके पर बरुआसागर महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी डॉ. विकास वर्मा तथा मोंठ महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी डॉ.विवेक चौहान उपस्थित रहे।