फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   wheat purchease centre open from 15 april

15 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं खरीद

Mon, 06 Apr 2020 11:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
wheat purchease centre open from 15 april
wheat purchease centre open from 15 april
झांसी। गेहूं खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे किसानों के लिए राहत भरी खबर है। 15 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होगी। यदि लॉकडाउन खुलता है तो भोजला मंडी में खरीद की जाएगी। लॉकडाउन नहीं खुलने की स्थिति में सभी सरकारी खरीद केंद्र गांव-गांव जाकर किसानों से गेहूं खरीदेंगे। इसके लिए मंगलवार को व्यापार मंडी के पदाधिकारियों के साथ मंडी प्रशासन के अधिकारियों की बैठक भी होगी।
विज्ञापन

मंडी प्रशासन ने 15 अप्रैल से लेकर 20 जून तक का एक्शन प्लान बनाकर शासन को भेज दिया है। इसके तहत 15 अप्रैल से भोजला मंडी में गेहूं की खरीद शुरू की जाएगी। यदि लॉकडाउन नहीं खुलता है तो सभी सरकारी खरीद केंद्र गांव-गांव जाकर किसानों से गेहूं की खरीद करेंगे। मंडी सचिव पंकज शर्मा ने बताया कि खरीद का किसानों को ऑनलाइन भुगतान कर दिया जाएगा। ट्रकों से गेहूं लाकर गोदाम में भंडारण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फ्लोर मिल और दाल मिल के व्यापारियों के साथ बैठक में तय हो चुका है कि किसी भी प्रकार की आपूर्ति बाधित न हो। व्यापारियों ने भी कहा है कि आगे भी पर्याप्त मात्रा में दाल आदि की आपूर्ति होती रहेगी। अब तक फ्लोर मिल 300 क्विंटल गेहूं की खरीद कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि किसान जल्दबाजी या फिर दलालों के चक्कर में फंसकर कम दामों में अपनी उपज न बेचें। मंडी में गुणवत्ता के आधार पर उपज का उचित मूल्य मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed