फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Whats problem son told any one time

‘बेटा क्या दिक्कत थी, एक बार बता तो देता’

Sun, 06 Dec 2020 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Whats problem son told any one time
झांसी। विकास के आत्महत्या करने के बाद पूरा परिवार सदमे में हैं। दिन में कई दफा मां व बहनें अमित को याद कर बेसुध हो गईं। मां बार-बार यही कहती रही कि बेटा तुझे दूल्हा बनते देखने का ख्याब मेरा अधूरा रह गया। तुझे क्या दिक्कत थी, एक बार बता तो देता। आखिर तूने इतना बड़ा कदम क्यों उठा लिया? मां की दर्द भरी आवाज सुनकर परिवार के साथ मेहमान व पड़ोसियों की आंखें भी नम हो जातीं। रिश्तेदार व पड़ोसी दिनभर मां को समझाने में लगे।
विज्ञापन

शनिवार को घटना से पहले शुक्रवार की देर रात तक घर में नाच-गाना चला। मेहमान भी शुक्रवार को घर पहुंच गए थे। विकास ने घर पहुंचने वाले सभी मेहमानों की खुद अगवानी की। मेहंदी से लेकर हल्दी का कार्यक्रम देर रात तक चला। विकास ने भी खूब आनंद किया। कार्यक्रम के बाद रात में सभी लोग कमरों में जाकर सो गए थे। लेकिन, शनिवार की सुबह विकास के आत्महत्या करने के बाद घर में मातम फैल गया। घर से लेकर मोहल्ले में सन्नाटा छा गया। जहां शुक्रवार रात नाच गाने की आवाजें सुनाईं दे रही थी, वहां शनिवार सुबह से पूरे घर से रोने की आवाजें आती रहीं। मां दिन में कई दफा विकास को याद करते-करते बेसुध हो गई। रोते-रोते वह बेटे को दूल्हा बनने की बात करती रहीं।
विज्ञापन

रिश्तेदारों ने बताया कि शादी को लेकर विकास काफी खुश था। शादी को लेकर उसने खुद तैयारियां की थीं। अपनी होने वाली पत्नी के लिए भी खुद शॉपिंग की थी। लेकिन, शादी से पहले शनिवार की सुबह हुई घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया। शाम को पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द किया। शव घर पहुंचते ही फिर से परिजन बेसुध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकलौता पुत्र था विकास
विकास के पिता रमेश चंद्र लिखधारी विपिन बिहारी इंटर कॉलेज में टीचर थे। इसी साल मार्च में वह रिटायर्ड हुए हैं। दो बहनों में विकास इकलौता भाई था। बड़ी बहन पारूल की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बहन अविवाहित है। कुछ समय पहले ही विकास की शादी महोबा में तय हुई थी। अब अचानक हुई घटना के बाद दोनों परिवार बिखर गए हैं।
घर की जगह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे रिश्तेदार
घटना के बाद झांसी पहुंचने से पहले मेहमानों को हादसे की खबर मिल चुकी थी। ऐसे में कुछ मेहमान घर न पहुंचने के बजाय सीधे पोस्टमार्टम पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed