फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   What kind of security... the railway workers themselves set fire on the side of the track.

Jhansi News: कैसी संरक्षा... रेलकर्मियों ने ही पटरी किनारे लगा दी आग

Fri, 04 Oct 2024 05:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
What kind of security... the railway workers themselves set fire on the side of the track.
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। बृहस्पतिवार को झांसी-दिल्ली रेलमार्ग पर कार्य कर रहे ट्रैक मेंटेनरों ने ट्रैक और उसके आसपास लगी झाड़ियों में आग लगा दी। इससे यहां से गुजरने वाली ट्रेनों की संरक्षा खतरे में पड़ गई। गनीमत रही कि ट्रेनों तक यह आग नहीं पहुंची।

रेलवे ने आग से बचाने के लिए ट्रेनों के कोचों में फायर सेफ्टी डिवाइस से लेकर अग्निशमन के तमाम प्रबंध कर रखे हैं। यदि कोई व्यक्ति ट्रेन या स्टेशन पर बीड़ी-सिगरेट भी सुलगाता है तो उस पर जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई तक की जाती है, लेकिन बृहस्पतिवार को झांसी-दिल्ली रेलमार्ग पर काम कर रहे ट्रैक मेंटेनरों ने माइल स्टोन नंबर 1131 (आईटीआई के सामने) के पास बड़ी झाड़ियों में आग लगा दी। इससे पटरी तक आग की लपटें पहुंचने लगीं। गनीमत रही कि उस समय कोई ट्रेन नहीं निकल रही थी। इसके बाद कर्मी चले गए और आग जलती रही। मामले में पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि मामले में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed