{"_id":"648b473031c45f973408a697","slug":"what-happened-to-your-promise-municipal-corporations-house-tax-collection-remained-half-in-waiting-for-apology-jhansi-news-c-11-jhs1006-116249-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: क्या हुआ तेरा वादा... माफी के इंतजार में आधी रह गई नगर निगम की गृहकर वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: क्या हुआ तेरा वादा... माफी के इंतजार में आधी रह गई नगर निगम की गृहकर वसूली
विज्ञापन
- कम होने के उम्मीद में लोगों ने जमा करने से खींचे अपने कदम
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नगर निगम चुनाव के दौरान महापौर बिहारीलाल आर्य ने जनता से गृहकर हाफ करने के बड़े-बड़े वादे किए थे। हालांकि, उनका यह वादा अभी हकीकत में तो नहीं बदल पाया है, लेकिन इससे नगर निगम की गृहकर की वसूली घटकर जरूर आधी रह गई है। माफ होने की उम्मीद में तमाम लोगों ने गृहकर जमा करने से अपने कदम वापस खींच लिए हैं।
महानगर के 36 हजार गृहकरदाता परिवारों को अपने पाले में लाने के लिए निकाय चुनाव में बिहारीलाल आर्य ने बड़ा दांव चला था। उन्होंने खुलकर कई बार मंचों से एलान किया था कि महापौर बन जाने के बाद वे बोर्ड की पहली ही बैठक में गृहकर हाफ कर देंगे। चुनाव में उनकी इस घोषणा का खासा असर देखने को मिला। लोगों ने भरपूर वोट देकर बिहारीलाल को प्रचंड जीत दिलाई। लेकिन, अब बिहारीलाल की अपने वादे को पूरा करने की बारी है। हालांकि, अभी इस संबंध में नगर निगम में कोई पहल नहीं हुई है, लेकिन लोगों को उम्मीद है कि बिहारीलाल अपने वादे को पूरा करने में खरे साबित होंगे। यही वजह है कि तमाम लोग फिलहाल हाउस टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। वे हाउस टैक्स आधा होने के बाद जमा करने की योजना बना रहे हैं।
इसका सबसे ज्यादा असर नगर निगम के राजस्व पर पड़ा है। चुनाव से पहले निगम में रोजाना लगभग छह लाख रुपये का गृहकर जमा होता था। चुनाव के दरम्यान बिहारीलाल की घोषणा के बाद से ही इसमें कमी आ गई थी। वर्तमान में स्थिति है कि नगर निगम के खाते में प्रतिदिन छह लाख की जगह बमुश्किल से ढाई से तीन लाख रुपये ही गृहकर जमा हो रहा है। गृहकर वसूली में नगर निगम को प्रतिमाह लगभग अस्सी से नब्बे लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जल कर भी हाफ होने का भी है इंतजार
झांसी। महानगर के लोगों को केवल गृहकर ही नहीं, बल्कि जल कर भी हाफ होने का इंतजार है। इसकी घोषणा भी चुनाव के दरम्यान बिहारीलाल आर्य ने की थी। हालांकि, अब तक जल कर हाफ करने को लेकर किसी तरह की कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई है। बता दें कि महानगर में 35 हजार लोगों से जल कर लिया जाना है। इसकी वसूली की रफ्तार भी थमी हुई है।
गृहकर को लेकर जल्द फैसला लिया जाएगा। 23 जून को होने वाली नगर निगम की पहली बैठक में इसका प्रस्ताव लाया जाएगा। लोगों को गृहकर में राहत देने का काम किया जाएगा।
- बिहारीलाल आर्य, महापौर