फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Well, tell me, Railways lost after teaching, passengers are complaining, there is no improvement in the employees.

Jhansi News: अच्छा बोलिए, सिखाकर रेलवे गया हार, यात्री कर रहे शिकायत, कर्मचारियों में नहीं सुधार

Tue, 12 Dec 2023 11:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:50 AM IST
विज्ञापन
Well, tell me, Railways lost after teaching, passengers are complaining, there is no improvement in the employees.
ट्रेनों व स्टेशन पर यात्रियों की ओर से रोजाना दर्ज कराई जा रहीं हैं कर्मचारियों के बुरे व्यवहार की शिकायतें
विज्ञापन

30 दिन में 147 यात्रियों ने रेलवे को बताई अपनी पीड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। ट्रेनों व स्टेशन पर तैनात रेल कर्मचारियों का यात्रियों के साथ बर्ताव अच्छा रहे, इसके लिए रेल प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया था। लेकिन प्रशिक्षण के बाद भी रेल कर्मचारी नहीं सुधरे, उनका यात्रियों के साथ व्यवहार अच्छा नहीं है। यात्री इसकी शिकायत कर रहे हैं। स्थिति ये है कि मात्र 30 दिनों में 147 यात्रियों ने कर्मचारियों द्वारा उनके साथ गलत व्यवहार किए जाने की शिकायतें दर्ज कराईं हैं।
असल में रेलवे कर्मचारियों द्वारा अक्सर भीड़भाड़ के चलते ट्रेनों व स्टेशन पर अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता। रोजाना कई शिकायतें रेलवे विभाग के आला अधिकारियों तक पहुंच रहीं थीं। ऐसे में कर्मचारियों के व्यवहार में सुधार के लिए रेलवे ने यात्रियों के साथ अच्छी तरह बात करने, उनकी समस्या सुनने और उसे हल करने के लिए कर्मयोगी प्रशिक्षण दिया। इसके लिए 15-15 दिन में अलग-अलग बैच बनाकर कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। लेकिन, स्थिति में कोई सुधार नहीं आया। कर्मचारी पहले की तरह ही बर्ताव कर रहे हैं, इसका नतीजा ये है कि मात्र एक महीने में 147 से अधिक यात्रियों ने रेलवे में कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। यात्रियों की ओर से कर्मचारियों के गलत बर्ताव की रोजाना चार-पांच शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं। इनमें से 124 यात्रियों ने ट्रेनों में कर्मचारियों के गलत व्यवहार की शिकायतें की हैं। जबकि, 23 शिकायतें स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों की आईं हैं।
विज्ञापन

रेल प्रशासन की ओर इन सभी कर्मचारियों को यात्रियों के प्रति व्यवहार में बदलाव की हिदायत दी गई है।

000000
यात्रियों ने इस तरह की शिकायतें कराईं दर्ज
- ट्रेन में गंदे कंबल की शिकायत करने पर कर्मचारी ने कहा कि घर से लेकर आया करो।
- खाने की गुणवत्ता की शिकायत करने पर कर्मचारी ने दो टूक कह दिया कि खाना हो तो खाओ, मिलेगा यही।
- छुट्टे पैसे न होने पर काउंटर पर तैनात कर्मचारी ने टिकट देने से मना कर दिया। विरोध करने पर बोला कि जहां शिकायत करना हो कर लो।
- अनारक्षित यात्रियों से रिजर्व सीट खाली नहीं करा पाए टीटीई, बोले कि खुद ही इंतजाम कर लो।
- शौचालय में गंदगी की शिकायत करने पर ट्रेन स्टाफ ने कहा कि यह ट्रेन है, घर जैसी सफाई की उम्मीद न करो।

रेल यात्रियों की ओर से दर्ज कराई जाने वाली शिकायतों को तत्काल संज्ञान में लिया जाता है। संबंधित कर्मचारियों को हिदायत भी जारी की जाती है। अक्सर यात्रियों का व्यवहार भी कर्मचारियों के प्रति अच्छा नहीं होता है। - मनोज कुमार सिंह, मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed