फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   well me mila birdh ka sav

कुएं में मिला वृद्ध का शव

Thu, 31 Oct 2019 08:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
well me mila birdh ka sav
pal colony me bna well - फोटो : demo
कुएं में मिला वृद्ध का शव
विज्ञापन

झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सूती मिल के पास पाल कॉलोनी में स्थित कुएं में एक वृद्ध कर शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। मृतक की पत्नी ने अपने ही पुत्र पर कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सूती मिल के निकट पाल कॉलोनी निवासी जगदीश वाल्मीकि (65) सेना में सफाई कर्मी के पद से सेवानिवृत्त थे। वह पत्नी गीता व पुत्र राजेंद्र के साथ रह रहे थे। शराब का आदी होने के कारण राजेंद्र की पत्नी उसे कुछ साल पहले छोड़कर चली गई थी। राजेंद्र के बच्चे कृष्णा (04) व करिश्मा (06) अपने दादा जगदीश वाल्मीकि पर ही निर्भर थे। बुधवार की दोपहर जगदीश का शव घर के पास बने कुएं के पानी में उतराते मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक जगदीश की पत्नी गीता ने बताया कि वह पिछले 15 दिन से सीपरी बाजार में रहने वाले अपने दामाद के पास रह रही थीं। उनका आंख का इलाज चल रहा है। उनका पुत्र राजेंद्र शराब पीने का आदी है। राजेंद्र अपने पिता से आए दिन रुपये मांगने को लेकर झगड़ा करता था। उसने ही अपने पिता को कुएं में फेंक दिया। राजेंद्र ने ही अपने पिता के कुएं में डूबने की सूचना किसी दूसरे के मोबाइल से उनके दामाद को दी थी। हादसे के बाद से पुत्र भी लापता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed