फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Weather set to change again; chances of storms and rain.

Jhansi News: फिर करवट लेगा मौसम, आंधी-बारिश के आसार

Mon, 31 Aug 2026 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Weather set to change again; chances of storms and rain.
झांसी। बंगाल की खाड़ी में बने हवाओं के निम्न दाब के क्षेत्र के चलते मौसम फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने सोमवार को आंधी-बारिश के आसार जताए हैं। ऐसे में तापमान में फिर गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

अभी बुंदेलखंड से मानसून राजस्थान की ओर शिफ्ट हो गया है। ऐसे में रविवार को भी झांसी में बारिश नहीं हुई। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि दिन का तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.2 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम पारा 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.6 डिग्री ज्यादा है। उन्होंने बताया कि सोमवार से लेकर आगामी दिनों में आंधी-बारिश के आसार हैं। वहीं, तीन सितंबर को भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

फिर बढ़ी किसानों की चिंता
मौसम विभाग ने दोबारा से बारिश के आसार जताए हैं। इससे किसानों की चिंता फिर बढ़ गई है। लगातार बारिश के बाद से मूंग और तिल की फसल को नुकसान पहुंचा है। दोबारा फिर से मौसम विभाग ने बारिश के आसार जताए हैं। इससे किसानों की चिंता दोबारा से बढ़ गई है। डीडी कृषि बुद्धदेव द्विवेदी ने बताया कि किसान खेतों में जलभराव न होने दें बरसात होने पर जलनिकासी का प्रबंध करें, जिससे फसल को नुकसान न पहुंचे। ब्यूरो/संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed