{"_id":"5e5abddb8ebc3ef4087c4705","slug":"weather-jhansi-news-jhs1613928196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदला मौसम का मिजाज, दिन में तीखी धूप, रात में हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदला मौसम का मिजाज, दिन में तीखी धूप, रात में हुई बारिश
विज्ञापन
weather
झांसी। शनिवार को मौसम का मिजाज एकाएक पलटी मार गया। दिन भर तीखी धूप खिली रही, लेकिन रात तकरीबन आठ बजे से तेज हवा चलने लगी। बादलों की गरज के बीच बूंदाबांदी शुरू हो गई है। इससे मौसम खुशगवार हो उठा, लेकिन किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आईं। उन्हें रबी की खड़ी फसल खराब होने की चिंता सताने लगी।
पिछले एक सप्ताह से पारे का ग्राफ लगातार ऊपर की ओर बढ़ता जा रहा है। अधिकतम तापमान तापमान 30 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस के इर्दगिर्द बना हुआ था। दिन भर तीखी धूप खिली रहने की वजह से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा था। लेकिन, शनिवार की रात तकरीबन आठ बजे मौसम एकदम पलटी मार गया। तेज हवाएं चलने लगीं और चमक के साथ बादल गरजने लगे। इसके साथ ही बूंदाबांदी भी शुरू हो गई है। कहीं - कहीं अच्छी बारिश भी हुई। इससे मौसम खुशगवार हो गया और रात के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई। मौसम विभाग द्वारा मौसम का ये मिजाज बरकरार रहने की संभावनाएं नहीं जताई जा रही हैं। रविवार को बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं।
हालांकि, शनिवार को मौसम के मिजाज में आए अचानक बदलाव से किसानों को चिंता में डाल दिया। उन्हें रबी की फसल खराब होने की संकट सताने लगा। पिछले खरीफ सीजन में भी जिले में बेमौसम बारिश की वजह से फसलों को भारी नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
कई इलाकों की बिजली हुई गुल
शनिवार की रात आंधी के बाद हंसारी ट्रांसमिशन सबस्टेशन से जुड़े सभी क्षेत्रों की बिजली को बंद कर दिया गया। थोड़ी ही देर में हल्की बारिश होने लगी। इस कारण बिजली को पौने घंटे तक चालू नहीं किया गया। इसके बाद हंसारी से एक- एक कर सभी सबस्टेशनों की बिजली चालू की गई। मगर, हाइटेंशन लाइन में फाल्ट के कारण मुन्नालाल और हाइडिल सबस्टेशन की बिजली चालू नहीं हो सकी। कर्मचारियों ने फाल्ट का पता करने के लिए पेट्रोलिंग शुरू की। देर रात तक बिजली को चालू किया जा सका।
वहीं, बिजली न आने के कारण मिशन कंपाउंड, पठौरिया, अंदर- बाहर दतिया गेट, अलीगोल, इंद्रपुरी कॉलोनी, नई बस्ती, आशिक चौराहा, खंडेराव गेट, तहसील, पंचकुइयां, नरसिंह राव टौरिया, कोतवाली, राई का ताजिया, जीवन शाह चौराहा, बीकेडी, मेंहदी बाग, गणेश मड़िया, पानी वाली धर्मशाला, हाइडिल कॉलोनी व आसपास क्षेत्र के लोग परेशान रहे। इधर, सूतीमिल सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में आए फाल्ट से ग्वालियर औद्योगिक क्षेत्र और आसपास इलाकों का करंट बंद रहा।
खंभे में दौड़ा करंट
शनिवार को शहर क्षेत्र के लक्ष्मण गंज में स्थित गणेश मंदिर के पास लगे खंभे में करंट आ गया। खंभे की चपेट में आने से दो लोग बाल- बाल बच गए। इस बात की जानकारी लोगों ने सबस्टेशन पर दी। सूचना पर पहुंचे कर्मचारियों ने फाल्ट को ठीक किया।