{"_id":"58ced7fe4f1c1bb6681a1d8b","slug":"weather-changed-rain-occurred","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम बदला, हुई बारिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम बदला, हुई बारिश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
rain, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। अचानक फिर मौसम बदल गया। रविवार को तड़के बारिश हुई। पूरे दिन बादल घिरे रहे। इस कारण तापमान में गिरावट आ गई। मौसम विभाग ने आगे भी उतार चढ़ाव जारी रहने की संभावना जताई है।
पिछले कुछ दिनों से अचानक गर्मी में इजाफा हुआ था। बीते बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सूरज तल्ख हो गया तो मौसम विभाग ने संभावना जताई कि गर्मी में दिनों दिन इजाफा होता जाएगा। मार्च के अंत तक तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई।
शनिवार रात से मौसम में अचानक परिवर्तन आया और आसमान में बादल घिरने लगे। रविवार को तड़के बारिश हुई। दिन में आसमान में बादल छाए रहे। रविवार का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कभी तेज गर्मी, तो कभी नर्मी रहेगी।