{"_id":"57702eca4f1c1b5f1879a92a","slug":"wearing-the-helmet-s-safety-and-must-respect","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा और सम्मान चाहिए तो हेलमेट पहनकर चलिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा और सम्मान चाहिए तो हेलमेट पहनकर चलिए
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
bake chaking, jhansi news
- फोटो : amar ujala, jhansi news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। पुलिस ने रविवार को भी हेलमेट न पहनने वालों के खिलाफ चौतरफा अभियान चलाया। हेलमेट नहीं लगाने पर 215 लोगों पर जुर्माना ठोका गया। इसमें चार पुलिस कर्मी, महिलाएं और युवतियां भी हैं। इस दौरान कुछ लोगों ने सिफारिश के जरिए बचने की कोशिश की पर उनकी दाल नहीं गली। रौब गांठकर या फिर भागने की कोशिश करने वालों को पुलिस के गुस्से का शिकार होना पड़ा।
यूपी कैबिनेट का फैसला आने के बाद से जिला पुलिस ने हेलमेट नहीं लगाने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। इस कड़ी में रविवार को यातायात पुलिस ने सीपरी बाजार के रस बहार चौराहा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 215 लोगों से न सिर्फ जुर्माना वसूला बल्कि भविष्य के लिए चेतावनी भी दी। पुलिस टीम देख कुछ लोगों ने रास्ता बदलकर भागने की कोशिश की तो उनका पीछा कर उन्हें दबोच लिया गया।
ऐसे लोगों को पुलिस की झिड़की का शिकार होना पड़ा। पुलिस के साथ मौजूद नागरिक सुरक्षा संगठन की महिला टीम ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाली कई महिलाओं और युवतियों को पकड़ा। उनसे भी जुर्माना वसूला गया। कुछ लोगों ने पुलिस पर रौब दिखाने की कोशिश तो उन्हें हड़काया गया। ट्रैफिक पुलिस प्रभारी सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि हेलमेट नहीं लगाने पर चार पुलिस कर्मियों पर भी जुर्माना ठोका गया है। उन्होंने कहा कि सम्मान और सुरक्षा के लिए हेलमेट जरूर पहनें।
विज्ञापन
बच्चे के हाथ में बाइक
रसबहार चौराहा पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने नंदनपुरा निवासी 13 वर्षीय शेफ खान को पकड़ा। वह दोपहिया वाहन पर अपनी बड़ी बहन के साथ था। उससे पूछा गया कि बाइक क्यों चला रहा है? उसने तपाक से जवाब दिया कि इसमें हर्ज क्या है? उसे गाड़ी चलाना आता है। तब उसे बताया गया कि कानूनन18 वर्ष या इससे अधिक उम्र के लोग ही गाड़ी चला सकते हैं। तब उसके चेहरे की हवाइयां उड़ गई। पुलिस उनसे अभिभावक को बुलवाया और उन्हें भी चेतावनी दी।
मैं इंस्पेक्टर की बेटी हूं
रेलवे कालोनी निवासी एक महिला एक्टिवा से बिना हेलमेट थी तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। वह बोली- मैं इंस्पेक्टर की बेटी हूं। क्या हो गया हेलमेट नहीं पहना तो? पुलिस ने हड़काया और कानून की जानकारी दी तो उसके सुर बदल गए। कहा कि अब ऐसी गलती नहीं होगी।
पता नहीं था कि चेकिंग हो रही है। हेलमेट घर पर रखा है। कभी चेकिंग होती नहीं, इसलिए हेलमेट नहीं पहना। मैं जुर्माना दे रहा हूं। अच्छा लग रहा है कि कम से कम हेलमेट को लेकर चेकिंग तो रही है। ठाकुर दास, निवासी देवरा घाट रक्सा
रिश्तेदारी में रक्सा आया था, वहां जल्दबाजी में हेलमेट भूल गया हूं। अब ध्यान रखुंगा। कभी भी बिना हेलमेट नहीं निकलुंगा। यह जुर्माना हमेशा चेकिंग की याद दिलाता रहेगा। नीलेश लोधी, दिनारा शिवपुरी
यहां पास ही रहती हूं। हेलमेट यूज करने की आदत नहीं है। बड़ा ही अटपटा लगता है। हेलमेट लगाने के बाद गाड़ी चलाने में दिक्कत होती है। अब ध्यान रखूंगी और हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की आदत डालूंगी। पूजा साहू, नगरा प्रेमनगर
जरूरी काम था तो हड़बड़ाहट में घर से बिना हेलमेट निकल पड़ा। मानता हूं गलती हुई है। मुझे ध्यान रखना चाहिए था। अब चाहे जितनी जल्दी हो, मगर हेलमेट को लेना नहीं भूलूुंगा। सुजीत श्रीवास्तव, केके पुरी
पहली बार वाहन लेकर निकली और हेलमेट की चेकिंग में पकड़ी गई हूं। अब बिना हेलमेट कभी घर से नहीं निकलुंगी। पुलिस लगातार अभियान चलाए तो सब सुधर जाएंगे।
अदिति, खाती बाबा
मेरे पास हेलमेट नहीं है। पापा के पास है। मुझे के क्या पता था कि यहां चेकिंग हो रही है, नहीं तो दूसरे रास्ते से होकर निकल जाती। अब घर जाकर पापा से हेलमेट मंगवाऊँगी। शिवानी, आवास विकास
आदत पड़ने तक चलेगा अभियान
अब पुलिस कर्मियों को न सिर्फ हेलमेट लगाना होगा बल्कि सघन चेकिंग भी करनी पड़ेगी। यह अभियान तब तक चलेगा जब तक झांसी के लोग हेलमेट लगाने के आदी नहीं हो जाते हैं।
मनोज तिवारी, एसएसपी