{"_id":"5d9f9be98ebc3e93ae3f4058","slug":"we-alert-for-our-duties-pathak-jhansi-news-jhs15001652","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता अपने कर्तव्यों के प्रति रहें सजग : पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता अपने कर्तव्यों के प्रति रहें सजग : पाठक
विज्ञापन
जिला अधिवक्ता संघ के समारोह में संगठन की बेवसाइड का लोकार्पण करते प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विधि ?
अधिवक्ता अपने कर्तव्यों के प्रति रहें सजग : पाठक
झांसी। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर मेें जिला अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक ने अधिवक्ताओं को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने अधिवक्ता चैंबर्स के लिए पांच करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर जिला अधिवक्ता संघ की वेबसाइट का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व राष्ट्रगान के साथ हुआ। मुख्य अतिथि ने कहा कि अधिवक्ता निर्धन व असहाय लोगों की अधिक से अधिक समस्याओं का स्वत: संज्ञान लेकर न्यायिक तरीके से समाधान करने का प्रयास करें और्र ईमानदारी से अपने कार्यों का निर्वाहन करें। संघ की मांग पर मंत्री ने अधिवक्ता चैंबर्र्स के लिए निधि से पांच करोड़ रुपये दिए जानेे की घोषणा की, साथ ही संघ को हर संभव मदद दिए जाने का आश्वासन दिया।
विशेष अतिथि टीपी तिवारी ने कहा कि अधिवक्ता अपनी क्षमता का सदुपयोग करें। विशिष्ट अतिथि जानकी शरण पांडे ने कहा कि न्यायालयों की प्रक्रिया त्वरित होना चाहिए ताकि वादकारियों को समय पर लाभ प्राप्त हो सके। पीके सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं को बार काउंसिल से हमेशा मदद की जाएगी। अध्यक्षता कर रहे जनपद न्यायाधीश प्रमोद कुमार ने कहा कि बार व बैंच को सामंजस्य बनाकर कार्य करना चाहिए, तभी वादकारियों को न्याय प्राप्त होगा।
विज्ञापन
संघ के सचिव प्रणय श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि से अधिवक्ता कॉलोनी बनवाए जाने, आयुष्मान योजना में अधिवक्ताओं को शामिल किए जाने, मोटर एक्सीडेंटल क्लेम, ट्रिब्यूनल व लेबर कोर्ट को कचहरी कैंपस में ही स्थापित किए जाने की मांग की। अंत में अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए।
कार्यक्रम में एल्डर्स कमेटी के जयदेव झाम्ब, रामशरण निगम, रघुवीर शरण बाजपेयी समेत जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रमेश कुमार यादव, पदाधिकारी प्रमोद कुमार मिश्र, राजेंद्र कुमार रावत, अभिनंदन प्रजापति, नरेंद्र कुमार वैद्य, जयप्रकाश नामदेव, नरेंद्र खरे, अनिल साहू, बृजेंद्र, रमेश चंद्र राजपूत, अमित बबेले, अभय ब्रह्माचारी, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, दीपक यादव, निर्मला चौरसिया, आशीष कुमार के अलावा अरुण कुमार गुप्ता, जितेंद्र प्रजापति, साकेत गुप्ता, ओमप्रकाश राजपूत, बलवान सिंह यादव, बृजेंद्र सिंह दोहरे, रतिराम वर्मा, कुंजबिहारी गुप्ता, मनोहर लाल बाजपेयी, वीरेंद्र रावत, अजय श्रीवास्तव, उदय सोनी, बद्री, राकेश कुशवाहा, शमीम खान मौजूद रहे। संचालन सचिव प्रणय श्रीवास्तव ने किया।