फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   watter problem in civil line aria

सिविल लाइंस क्षेत्र में बना रहा जलसंकट

Tue, 12 May 2020 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
watter problem in civil line aria
watter problem in civil line aria
झांसी। माताटीला बांध पर बिजली फाल्ट के कारण कच्चा पानी मिलने में व्यवधान पड़ गया। इससे सोमवार को झांसी शहर को पर्याप्त पानी नहीं मिल सका, जिससे सुबह के वक्त ऊंचाई क्षेत्र में स्थित सिविल लाइंस टंकी से जुड़े क्षेत्रों को आपूर्ति नहीं मिल सकी। इससे संबंधित क्षेत्र के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

माताटीला बांध से झांसी महानगर, बबीना, तालबेहट आदि आसपास के क्षेत्रों की जलापूर्ति होती है। बबीना में बने जलशोधन केंद्र में पानी साफ होने के बाद झांसी आता है। इन दिनों जलनिगम को बांध में टर्बाइन चलने से (बिजली बनाने की मशीन) पंपिंग कर कच्चा पानी लेना पड़ रहा है। एक मई से जलनिगम पंपिंग कर बांध से कच्चा पानी ले रहा है। सोमवार को बिजली फाल्ट के कारण पंपिंग मोटरों को जनरेटर से एक साथ चलाना संभव नहीं हो पा रहा था। इस कारण कई घंटों तक बबीना तक कच्चा पानी कम आ सका। इसका प्रभाव झांसी आने वाले पानी पर भी पड़ा। दोपहर में फाल्ट ठीक होने पर आपूर्ति सामान्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed