फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Water will fill again in Chok Padri check dam for ten years

दस साल से चोक पाडरी चेकडैम में फिर भरेगा पानी

Sun, 18 Jul 2021 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Water will fill again in Chok Padri check dam for ten years
झांसी। बड़ागांव ब्लॉक के बूढ़ा नाला स्थित पाड़री चेकडैम का काम शुरू हो गया। इसकी मदद से 180 हेक्टेयर रकबे में सिंचाई हो सकेगी। पिछले करीब दस साल से यह चेकडैम पूरी तरह से चोक पड़ा है। अभियंताओं का दावा है इसकी मदद से भूजल को रिचार्ज करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

बड़ागांव ब्लॉक के बूढ़ा नाले पर स्थित पाड़री चेकडैम करीब बीस वर्ष पहले बनवाया गया था। इसकी लंबाई 1.87 किमी है। लेकिन बाद में सीपरी रजवाहा आरंभ होने से पानी का भंडारण धीमे-धीमे करके खत्म हो गया। इस चेकडैम का ही डूब क्षेत्र 84.04 हेक्टेयर था। यहां 29.79 मिलियन घनफुट पानी एकत्र किया जाता था। इससे आसपास के 24 से अधिक गांव के लोगों को पीने के पानी के साथ ही सिंचाई की भी सहूलियत मिलती थी। इसकी उपयोगिता को देखते हुए चेकडैम का फिर से पुनरुद्धार कराया जा रहा है। सिंचाई विभाग के झांसी प्रखंड, बेतवा नहर को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई। अधिशासी अभियंता उमेश कुमार के मुताबिक बरसाती नाले को ठीक कराने के साथ ही चेकडैम के स्लैप पर मिट्टी का काम, जंगल की सफाई आदि कार्य करा लिए गए हैं। चेकडैम के अप स्ट्रीम में नाले के सेक्शन की भी सफाई हो गई है। इस काम में करीब 5.51 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अधिशासी अभियंता के मुताबिक जुलाई के आखिरी तक यह काम पूरा करा लिया जाएगा। इसकी मदद से खरीफ सीजन में आसपास के 180 हेक्टेयर रकबे में सिंचाई हो सकेगी। इसके साथ ही भूजल रिचार्ज में भी इससे मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed