{"_id":"5e7b93b48ebc3e6f960d3033","slug":"water-waste-by-leakage-jhansi-news-jhs1632733185","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीकेज से बह रहा कीमती पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीकेज से बह रहा कीमती पानी
विज्ञापन
झांसी। शहर में जगह-जगह पाइप लाइन में लीकेज होने से हजारों लीटर पानी बेकार बह रहा है। गंदा पानी भी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। मगर लॉक डाउन के चलते लीकेज ठीक नहीं हो पा रहे हैं।
गर्मियां शुरू होते ही पानी की पाइप लाइन में लीकेज बढ़ते जा रहे हैं। तालपुरा टंकी के पास नवीन गल्ला मंडी तिराहे व शिवाजी नगर की तरफ जाने वाले मार्ग पर पाइप लाइन में लीकेज के कारण कई दिनों से भारी मात्रा में पानी सड़क पर बह रहा है। इसी तरह प्रेमगंज कालीबाड़ी के पास, स्टेशन रोड, अलीगोल खिड़की के ठीक सामने, पंचकुइयां तिराहे के पास, आशिक चौराहा, चांद दरवाजा नई बस्ती, दतिया गेट बाहर, जैन नर्सिंग होम से नई बस्ती जाने वाले मार्ग के अलावा शहर के दर्जनों स्थानों पर लीकेज हैं।
एक अनुमान के मुताबिक हर दिन आधा एमएलडी पानी बेकार बह रहा है। इसके बाद भी संबंधित क्षेत्र के अवर अभियंता पाइप लाइन लीकेज ठीक करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। लीकेज के कारण गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा है। ऐसे में बीमारियां फैलने की संभावना बढ़ गई है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता कुलदीप ने बताया कि लॉक डाउन खत्म होते ही लीकेज सुधरवाए जाएंगे। जल्द ही लीकेज सुधरवाने का ठेका भी होने वाला है। इसके बाद अधिक से अधिक टीमें लगाकर लीकेज ठीक करवाएंगे।