{"_id":"59273c394f1c1b6403536b3e","slug":"water-tankers-will-be-built-in-the-crisis-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकटग्रस्त क्षेत्रों में बनेगी पानी की टंकियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकटग्रस्त क्षेत्रों में बनेगी पानी की टंकियां
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
पाइप लाइन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल महायोजना में महानगर को 29 जोन में बांटा गया है। इसमें नगर निगम के नए विस्तारित क्षेत्र भी शामिल हैं, लेकिन पहले चरण में संकटग्रस्त क्षेत्रों में पानी की टंकियां और सीडब्लूआर (स्वच्छ जलाशय) बनाने का काम होगा।
पेयजल महायोजना के पहले चरण में नगर निगम क्षेत्र में इक्कीस नई टंकियां बनाई जाएंगी। दूसरे चरण में माताटीला बांध के निकट एक इनटेक वैल कम पंप हाउस का निर्माण होगा। माताटीला से 1600 मिलीमीटर व्यास की एक पाइप लाइन बबीना जल शोधन केंद्र तक लाई जाएगी। बबीना जल शोधन केंद्र पर 210 एमएलडी का नया फिल्टर प्लांट बनाया जाएगा। यहां से 1500 मिलीमीटर की लाइन बिजौली तक व बिजौली से 1400 मिली मीटर की पाइप लाइन झांसी तक लाई जाएगी। तीसरे चरण में पाइप लाइन डालने और अन्य बचे कामों को पूरा किया जाएगा।
‘तीनों चरणों के कामों की योजना बना ली गई है। टेंडर होते ही पहले चरण के कामों को धरातल पर उतारने का काम शुरू हो जाएगा। इसका टेंडर 29 जून को खुलेगा। इसके बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।’
विज्ञापन
एपी यादव, अधिशासी अभियंता जल निगम।
इन जोन में पहले होगा काम
- गुमनावारा जोन में पुलिस चौकी के पीछे 250 किलोलीटर का स्वच्छ जलाशय बनेगा। इससे गुमनावारा और पिछोर क्षेत्र लाभान्वित होंगे।
- सागरगेट जोन में महाकालेश्वर मंदिर के पास 375 किलोलीटर का स्वच्छ जलाशय और 675 किलोलीटर क्षमता की टंकी बनेगी। इससे सागर गेट और डड़ियापुरा क्षेत्र लाभान्वित होगा।
- तालपुरा जोन में नंदू कॉलोनी लक्ष्मी तालाब पर 975 किलोलीटर क्षमता की टंकी बनेगी। इससे तालपुरा और आंशिक डड़ियापुरा क्षेत्र लाभान्वित होगा।
- सिविल लाइन जोन में जल निगम कॉलोनी में 2100 किलोलीटर क्षमता का स्वच्छ जलाशय और 2500 किलोलीटर की टंकी बनेगी। इससे दक्षिण सिविल लाइन, पश्चिमी सिविल लाइन और बाहर खंडेराव गेट क्षेत्र लाभान्वित होगा।
- मसीहागंज जोन में कांशीराम पार्क के सामने 2025 किलोलीटर क्षमता की टंकी बनेगी। इससे मसीहागंज, लहरगिर्द, प्रेमगंज और नानकगंज क्षेत्र लाभान्वित होंगे।
- सिलवर्ट गंज जोन में सिद्देश्वर पहाड़ी गड़िया गांव में 1175 किलोलीटर क्षमता का स्वच्छ जलाशय और 2325 किलोलीटर की टंकी बनेगी। इससे नैनागढ़, स्कूलपुरा, गड़िया गांव और हीरापुरा क्षेत्र लाभान्वित होंगे।
- सिमरधा जोन में प्राथमिक पाठशाला के सामने 1800 किलोलीटर क्षमता का स्वच्छ जलाशय और 2400 किलोलीटर की टंकी बनेगी। इससे सिमरधा क्षेत्र लाभान्वित होगा।
- कोछाभांवर जोन में पहाड़ी पर 1450 किलोलीटर क्षमता का स्वच्छ जलाशय और 2000 किलोलीटर की टंकी बनेगी। इससे कोछाभांवर क्षेत्र लाभान्वित होगा।
- भगवंतपुरा जोन में प्राथमिक पाठशाला के पास 375 किलोलीटर का स्वच्छ जलाशय और पांच सौ किलोलीटर की टंकी बनेगी। इससे भगवंतपुरा क्षेत्र लाभान्वित होगा।
- मेडिकल कॉलेज जोन में विश्वविद्यालय के पीछे 1450 किलोलीटर क्षमता का स्वच्छ जलाशय और 1900 किलोलीटर की टंकी बनेगी। इससे सिमरधा और पिछोर क्षेत्र लाभान्वित होंगे।
- नंदनपुरा जोन में मंदिर के सामने 600 किलोलीटर क्षमता का स्वच्छ जलाशय और 1125 किलोलीटर की टंकी बनेगी। इससे नंदनपुरा क्षेत्र लाभान्वित होगा।
- सिमराहा जोन में नाले के पास 1600 किलोलीटर क्षमता का स्वच्छ जलाशय और 2350 किलोलीटर की टंकी बनेगी। इससे भट्टागांव और सिमराहा क्षेत्र लाभान्वित होंगे।
- आयुर्वेदिक कालेज जोन में मिशन कंपाउंड टंकी पर भी पहले चरण में काम होगा। इससे नई बस्ती और सीपी मिशन कंपाउंड लाभान्वित होंगे।