फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   water supply through private tankers

प्राइवेट टैंकरों से चल रहा काम, सरकारी मांग रहे मरम्मत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
water supply through private tankers
कोविड-19 के कार्य में पानी के टैंकरों के लग जाने के बाद इस बार जलसंस्थान को प्राइवेट टैंकरों का सहारा लेना पड़ रहा है। जो कोविड कार्य से टैंकर लौटकर आए, वो अब काम मांग रहे हैं। इस कारण शहर मेें अधिकांश टैंकरों की आपूर्ति प्राइवेट टैंकरों पर टिकी है। महानगर में 40 से अधिक ऐसे क्षेत्र हैं, जहां पाइप लाइन नहीं होने के कारण हर साल गर्मियों में भीषण जल संकट खड़ा हो जाता है। गर्मियों में इन क्षेत्रों में टैंकरों से पानी की सप्लाई की जाती हैं। जल संस्थान के पास 36 टैंकर हैं । इनमें छह टैंकर इमरजेंसी सेवा के लिए रखे रहते हैं। इस बार कोविड- 19 के दौरान दूसरे शहरों से आए लोगों को शहर के अलग- अलग सरकारी संस्थानों में ठहरा गया। इनके पीने के पानी की व्यवस्था के लिए जलसंस्थान को 20 पानी के टैंकर लगाने पड़े। दस दिन पहले यह टैंकर जलसंस्थान को वापस मिल गए। मगर इनमें दस टैंकर खराब हो गए हैं। इनमें कोई पंक्चर था तो किसी की वेल्डिंग टूट गई थी। कोई लीक कर रहा था तो किसी की कमानी टूटी पड़ी है। जलसंस्थान अब प्राइवेट टैंकरों के सहारे ही जलसंकटग्रस्त क्षेत्रों में पानी पहुंचाने का काम कर रहा है। - जो टैंकर खराब हैं, उनमें ज्यादातर के टायर बदलने हैं। टायरों की खरीद की जा रही है। जल्द ही क्षतिग्रस्त टैंकरों को दुरुस्त कर लिया जाएगा। कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता जलसंस्थान। इन क्षेत्रों में भेजे जाते हैं टैंकर दतिया गेट फिल्टर से अंदर व बाहर दतिया गेट, थापक बाग, मेवातीपुरा, अंदर व बाहर उन्नाव गेट, पंचवटी, मुकरयाना, सराय, नरसिंह राव टौरिया, इतवारी गंज, लक्ष्मण गंज, नझाई बाजार, झारखड़िया, लक्ष्मणगंज, गंधीगर का टपरा, सांई का तकिया, पुरानी नझाई, गोला कुआं, नई बस्ती, अलीगोल, राई का ताजिया क्षेत्र में चिह्नित 110 स्थानों पर टैंकर भेजे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed