फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Water shortage in electricity department for seven days

सात दिनों से बिजली विभाग में पानी की किल्लत

Sat, 09 Apr 2022 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Water shortage in electricity department for seven days
झांसी। सुकुवा ढुकुवां कॉलोनी में नगरीय वितरण खंड प्रथम का कार्यालय है। यहां पर सात दिनों से नलों में पानी नहीं आ रहा है। भीषण गर्मी में पानी की किल्लत के कारण बिल जमा करने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। बिल जमा करने के लिए कार्यालय आने वाले उपभोक्ता अपने साथ पानी लाने को मजबूर हैं। कार्यालय के शौचालयों में लगे नलों में भी पानी नहीं आ रहा है। इससे कर्मचारियों के साथ अधिकारियों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

नगरीय वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता डी. यादवेंदु ने बताया की सात दिनों से कार्यालय में लगे नलों में पानी नहीं आ रहा है। इससे कार्यालय के कैश काउंटर में बिल जमा करने आने वाले उपभोक्ताओं की प्रतिदिन लाइन लगती है। ऐसे में पानी की किल्लत के कारण लोगों को प्यासा ही रहना पड़ता है। सात दिन से नलों में पानी नहीं आने के कारण अब लोग अपने साथ पानी की बोतलें लाने लगे हैं। विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों को मजबूरन हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है। गर्मी के चलते कुछ दिनों से हैंडपंप ने भी पानी का साथ छोड़ दिया है। इससे शौचालय जाने वाले लोगों को बहुत परेशानी होती है। बाहर से पानी खरीदा जा रहा है। आरोप है कि जलसंस्थान के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया, लेकिन आश्वासन मिल रहा है। पानी की व्यवस्था अभी तक नहीं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed