फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Water released from Rajghat Dam

इंतजार खत्म दूर होगी परेशानी, राजघाट बांध से छोड़ा गया पानी

Sat, 10 Aug 2019 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Water released from Rajghat Dam
इंतजार खत्म दूर होगी परेशानी, राजघाट बांध से छोड़ा गया पानी
विज्ञापन

झांसी। मध्य प्रदेश के भोपाल और आसपास क्षेत्र में हो रही झमाझम बारिश से राजघाट बांध लबालब हो गया है। शुक्रवार की शाम बांध के 23 मेें से तीन गेट एक- एक मीटर पर खोलकर पानी छोड़ा गया। इस पानी से शनिवार दोपहर तक माताटीला बांध भी भर जाएगा। इसके बाद यहां से भी पानी छोड़ना शुरू हो जाएगा। धीरे- धीरे नीचे के सभी बांध भर जाएंगे। इस कारण बेतवा नदी के आसपास के सभी गांवों में एलर्ट जारी कर दिया गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की बांधों पर नजर रखने के लिए ड्यूटियां लगा दी गई हैं। जनपद के लहचूरा और पहाड़ी बांध से भी पानी छोड़े जाने की स्थिति बन गई है।
पिछले कुछ दिन से मध्य प्रदेश के भोपाल, विदिशा और ललितपुर के आसपास क्षेत्रों में हो रही झमाझम बारिश से बेतवा नदी में पानी लबालब हो गया है। शुक्रवार की शाम को राजघाट बांध का जलस्तर 317 मीटर के सापेक्ष 368.30 मीटर पर पहुंच गया। यह लक्ष्य 15 अगस्त तक भरने का बनाया गया था। लेकिन इसके पहले ही लक्ष्य पूरा हो गया। देर शाम बांध के 23 में से तीन गेट एक- एक मीटर खोलकर पानी छोड़ा गया। शुरुआत में 16 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसके रात तक एक लाख क्यूसेक तक पहुंचने की उम्मीद थी। यह पानी सुबह तक माताटीला बांध तक पहुंच जाएगा। दोपहर तक अगर बांध का जलस्तर 1008 फीट तक पहुंच जाता है तो यहां के भी गेट खोलकर पानी को छोड़ना शुरू कर दिया जाएगा। शुक्रवार को माताटीला बांध का जलस्तर 999 फीट था, जबकि इस बांध का कुल जलस्तर 1012 फीट है। पता हो कि माताटीला बांध में 23 गेट लगे हैं। इन गेटों से पानी छूटते ही यहां का दृश्य मनोरम हो जाएगा। हर साल इस दृश्य को देखने के लिए हजारों की संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं। वहीं, बांधों में बढ़ रहे लगातार पानी को देखते हुए बेतवा नदी बोर्ड ने सिंचाई विभाग को सतर्क रहने के आदेश जारी कर दिए। इस एलर्ट के बाद बेतवा नदी के आसपास बसे गांव के लोगों को सतर्क कर दिया गया। वायरलेस पर पुलिस भी सतर्क हो गई। ओरछा में नगर पंचायत द्वारा उद्घोषणा करवाई गई कि अगर कोई व्यक्ति पैदल या दो पहिया वाहन से नदी के दूसरी पार गया हो तो वह वक्त पर वापस लौट आए।
विज्ञापन

मालूम हो कि 2018 में 23 अगस्त को राजघाट बांध से पानी छोड़ा गया था।
इधर, झांसी में हो रही रुक- रुक हो रही वर्षा से धसान नदी पर बने पहाड़ी और लहचूरा बांध भी लबालब भर गए हैं। पहाड़ी बांध 195.93 मीटर के सापेक्ष 194.31 मीटर व पहाड़ी बांध 182.27 मीटर के सापेक्ष 182.27 मीटर भर गया है। मऊरानीपुर स्थित सपरार बांध अभी चार मीटर खाली है। पहूज, डोंगरी और खपरार बांध का भी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। अगर कुछ दिन और अच्छी बारिश हो जाए तो सभी बांधों से पानी छोड़ने की नौबत आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजघाट बांध से पानी छूटने के बाद माताटीला बांध पर निगरानी बढ़ा दी गई है। बांध का जलस्तर 1008 फीट पर पहुंचते ही गेट खोलकर बेतवा नदी में पानी छोड़ा जाएगा। एलर्ट जारी कर दिया गया है।
इस तरह भरते हैं बांध
बेतवा नदी का पानी सबसे पहले ललितपुर जिले के राजघाट बांध में रोका जाता है। इस बांध से छूटा पानी माताटीला बांध को भरता है। माताटीला बांध से छोड़ा गया पानी सुकुवां ढुकुवां और पारीछा बांध से होता हुआ जालौन, हमीरपुर तक पहुंचता है।

बांध क्षमता जलस्तर
------ ------- ---------
माताटीला 308.46 304.28
सुकुवां ढुकुवां 273.71 269.44
पारीछा 194.65 192.97
सपरार 224.64 220.94
पहाड़ी 195.93 194.31
लहचूरा 182.27 182.27
बड़वार झील 186.61 182.77
पहूज 234.09 233.72
डोंगरी 272.20 270.20
खपरार 273.00 270.85
नोट- जलस्तर मीटर में।
पीने और सिंचाई का संकट खत्म
बेतवा नदी पर बने माताटीला बांध से झांसी महानगर को पीने और जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों को सिंचाई के लिए पानी मिलता है। बारिश न होने से बांध में सिर्फ पीने के लिए पानी बचा था। अब बांध लबालब हो गया है, इससे पीने के पानी और सिंचाई की समस्या खत्म हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed