फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   water released from rajghat bandh

राजघाट बांध से छोड़ा गया पानी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
water released from rajghat bandh
माताटीला बांध का जलस्तर स्थिर रखने के लिए राजघाट बांध से चार हजार क्यूसेक पानी छोड़ना शुरू कर दिया गया है। यह पानी माताटीला बांध को मिलने लगा है। दोपहर से माताटीला बांध से पानी छोड़कर सुकुवां ढुकुवां बांध और फिर पारीछा बांध को भरा जाएगा। पांच मई से पारीछा बांध से नहरों में पानी छोड़ा जाएगा, जिससे जानवरों को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए तालाब और पोखर भरे जाएंगे। सिंचाई विभाग ने गर्मी में तालाब, पोखर और गड्ढों को भरने की तैयारी कर ली है, ताकि जानवरों को पीने के पानी की दिक्कत न हो। साथ ही आसपास के हैंडपंपों का जलस्तर भी बढ़ सके। इसके लिए पांच मई से तालाब व पोखरों को भरने के लिए पंद्रह मई तक दस दिन के लिए बेतवा से जुड़ी नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। इसके लिए राजघाट बांध से चार हजार क्यूसेक पानी छोड़ना शुरू कर दिया गया है। यह पानी माताटीला बांध से पानी छूटने पर उसके जलस्तर को स्थिर रखेगा। अभी राजघाट बांध में माताटीला बांध का आठ टीएमसी पानी सुरक्षित है, जो माताटीला कभी भी ले सकता है। माताटीला बांध से बृहस्पतिवार की दोपहर से पानी छोड़ा जाएगा। इस पानी से सुकुवां ढुकुवां और पारीछा बांध को भरा जाएगा। पारीछा बांध भरने के बाद पांच मई से नहरों में पानी छोड़ा जाएगा, जिससे झांसी और जालौन के 335 तालाब और पोखर भरने का काम होगा। अभी माताटीला बांध का जलस्तर 993 फीट है। माताटीला बांध से झांसी, बबीना, तालबेहट को जलापूर्ति मिलती है। - राजघाट बांध से पानी लेना शुरू कर दिया गया है। माताटीला बांध से पानी छोड़कर सुकुवां- ढुकुवां व पारीछा बांध को भरा जाएगा। इसके बाद छह मई से तालाब और पोखर भरने के लिए नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। मोहम्मद फरीद, अधिशासी अभियंता माताटीला बांध।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed