फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Water problem

24 घंटे से नहीं मिला पीने का पानी

Tue, 14 Jul 2020 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Water problem
झांसी। मिशन कंपाउंड के हजारों घरों में पिछले चौबीस घंटों से एक बूंद पानी नहीं आया। चिलचिलाती गर्मी में पीने के पानी के लिए लोग पूरा दिन तड़पते रहे। स्थानीय लोगों ने जल संस्थान के अफसरों से शिकायत करने की कोशिश की लेकिन, अफसरों ने न फोन उठाया और न टैंकर ही भेजे।
विज्ञापन

पॉश कॉलोनी में शुमार मिशन कंपाउंड में जलापूर्ति वहीं कॉलोनी में स्थित पानी की टंकी से होती है लेकिन, रविवार को वाल्व खराब हो जाने से कॉलोनी की जलापूर्ति ठप हो गई। लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिला। मोहल्ले में हैंडपंप का भी इंतजाम नहीं है। लोगों ने जल संस्थान के अफसरों को मोबाइल समस्या बतानी चाही लेकिन, अफसरों ने फोन ही नहीं उठाया। स्थानीय लोगों के मुताबिक रविवार से जलापूर्ति ठप होने के बाद यहां टैंकर भी नहीं भेजे गए। सोमवार को भी पानी नहीं मिला। पीने का पानी भी लोगों को काफी दूर से लाना पड़ा हालांकि देर-शाम तक मरम्मत के बाद जलापूर्ति आरंभ कर दी गई थी।
विज्ञापन

चौबीस घंटे से पानी नहीं मिला। पूरा दिन इंतजार करना पड़ा। अब पानी कब आएगा इसकी भी कोई जानकारी नहीं दी गई।
सुरेश चंद्रा
गर्मी में पानी के बिना हाल बेहाल हो गया। मोहल्ले में पानी की दूसरी कोई व्यवस्था नहीं है। पीने के पानी के लिए बहुत परेशान होना पड़ा।
रेनू गुप्ता
यहां कई हजार लोगों की आबादी है लेकिन, टैंकर भी नहीं आया। पानी के इंतजार में ही पूरा दिन खराब हो गया।
आलोक बंसल
पानी के बिना दिन बहुत मुश्किल से बीता। अब पानी कब तक आएगा इसके बारे में भी कुछ पता नहीं।
आरपी शर्मा
मोहल्ले में पानी की दूसरी कोई व्यवस्था नहीं है। इस वजह से भी परेशानी ज्यादा हुई। यहां हैंडपंप की व्यवस्था भी की जानी चाहिए।
रमेश कुमार सिंह राजपूत
बहुत सारे लोग छुट्टी की वजह से रविवार को सारे काम निपटाते हैं लेकिन, दो दिन से पीने का भी पानी नहीं मिल रहा। अधिकारी भी नहीं बता रहे पानी कब मिलेगा।
मनोज अग्रवाल
पूरे मोहल्ले में कहीं पानी नहीं आया। पीने का पानी भी बहुत दूर से लाना पड़ा।
रीतेश
बहुत बड़ी आबादी यहां रहती है लेकिन, जलापूर्ति ठप होने के बाद दूसरी कोई व्यवस्था नहीं हुई। पीने का पानी भी लोगों को नहीं मिला।
सरला अग्रवाल
टंकी में लगा वाल्व खराब होने की जानकारी रविवार को ही जल संस्थान के अभियंताओं को दे दी गई थी लेकिन, समय पर काम पूरा नहीं हुआ। मरम्मत में लेटलतीफी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश सिंह यादव
स्थानीय पार्षद एवं कार्यकारिणी सदस्य
टंकी में लगा वॉल्व खराब हो गया था। उसे बदलने में ही समय लगा। शाम से आपूर्ति बहाल कर दी गई। पूरे इलाके में मंगलवार सुबह से पानी मिलेगा
कुलदीप कुमार
अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed