फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Water problem in seepari bazar

पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से तीन माह से पानी को तरस रही दो हजार की आबादी

Wed, 17 Mar 2021 12:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Water problem in seepari bazar
झांसी। महानगर के सीपरी बाजार स्थित मसीहा गंज क्षेत्र में मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से लगभग तीन महीने से नलों में पानी नहीं आ रहा है। जिसके चलते दो हजार ही आबादी को पीने के पानी तक के लाले पड़ गए है। लोगों को पीने के पानी के लिए भी दूरदराज के इलाकों में जाना पड़ रहा है। कई बार शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

इलाके में नाथ की कोठी से मैला की टोरिया तक लगभग दो हजार की आबादी निवास करती है। लगभग तीन महीने पहले पानी की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण इलाके के घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। पानी की पाइपलाइन को दुरुस्त करने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा जल संस्थान के अधिकारियों के साथ ही मुख्यमंत्री को प्रार्थनापत्र भेजकर गुहार लगाई गई है। लेकिन अब तक समस्या का निदान नहीं हो सका है। वहीं, इलाके में लगा एकमात्र हैंडपंप महीने से खराब पड़ा हुआ है। जिसके चलते लोगों को पीने के पानी के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इलाके में पानी की पाइपलाइन खराब होते ही अधिकारियों को तुरंत ही अवगत कराया गया था। लेकिन कोई भी अधिकारी व कर्मचारी स्थिति को देखने तक नहीं आया है। विनोद, स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में पानी की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। लोगों को पीने के पानी के लिए भी दूरदराज के इलाकों में जाना पड़ रहा है। समस्या का निदान आवश्यक है। कपूरी देवी, स्थानीय नागरिक
यह इलाका हमेशा से ही अधिकारियों की उपेक्षा का शिकार रहा है। सफाई व्यवस्था से लेकर पानी की व्यवस्था बदहाल है। पानी के लिए दूसरे इलाकों में जाना पड़ रहा है। ममता, स्थानीय नागरिक

तीन महीने से क्षेत्र के किसी भी घर के नलों में एक बूंद भी पानी नहीं आया है। वहीं, इलाके में पानी का अन्य कोई विकल्प भी नहीं है। जिससे लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। विमला देवी, स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed