फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   water issue in election

पानी का मुद्दा गरमाएगा सियासत

Mon, 18 Jul 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Jul 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
 water issue in election
water, jhansi hindi news - फोटो : demo
झांसी। नगर निगम के वार्ड नंबर 23 सिमराहा के पार्षद पद के उपचुनाव में प्रत्याशियों द्वारा नामांकन करने के बाद सियासत तेज हो गई है। यहां पानी का मुद्दा चुनावी बिसात बिछाएगा और जो प्रत्याशी इस मुद्दे को भुना लेगा, वही मतदाताओं का चहेता बन पाएगा।
विज्ञापन


सिमराहा से पार्षद यशपाल अहिरवार की एक केस में सजा हो जाने के बाद सदस्यता समाप्त हो गई है। उनके स्थान पर पार्षद का उपचुनाव हो रहा है। इसके लिए छह प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जांच के दौरान सभी नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। इसमें से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मूलचंद्र के अलावा अन्य सभी प्रत्याशी सिमराहा के सुधीर, संतोष कुमार, भगवंतपुरा के लालता प्रसाद, मंगल सिंह व राधेश्याम निर्दलीय हैं।
विज्ञापन


प्रत्याशियों की सक्रियता को देखकर लगता नहीं है कि कोई नाम वापस लेगा। नगर निगम सीमा में शामिल यह वार्ड आसपास के चार गांवों को जोड़कर बनाया गया है। इसमें भगवंतपुरा, सिमराहा, सिंगर्रा और श्रीनगर शामिल हैं। यह वार्ड शहर से करीब सात किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भले ही इन गांवों को नगर निगम में शामिल हुए आठ साल से अधिक का समय बीत गया हो, लेकिन यहां के हालात अभी भी गांव जैसे ही हैं। यहां लगता नहीं कि यह झांसी शहर का हिस्सा है। यहां पर झांसी जैसे विकास के लिए वर्षों बीत जाएंगे।


वर्ष 2011 की मतदाता सूची के अनुसार वार्ड में 7,362 मतदाता हैं। इनके मताधिकार के प्रयोग के लिए नौ पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। मतदान 30 जुलाई को होगा, लेकिन नामांकन के बाद से ही यहां सियासी गोटें बिछाई जाने लगी हैं। हाल ही में गुजरे सूखा के समय यहां के लोगों को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ा था। हालांकि भगवंतपुरा में पानी की पाइप लाइन डाली गई है, लेकिन तीस साल पहले डाली गई यह पाइप लाइन जगह- जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण यहां के निवासियों को इसका लाभ नहीं मिलता है। गर्मियों में यहां के लोग पानी के लिए काफी परेशान रहे। स्थिति यह रही कि आसपास के हैंडपंप जवाब दे गए थे और लोगों को दो से तीन किलोमीटर दूर जाकर हैंडपंप के सहारे पानी भरना पड़ा था। लोगों ने समस्या के समाधान के लिए काफी गुहार लगाई, लेकिन समस्या हल नहीं हो सकी थी। अब यही समस्या उपचुनाव में प्रत्याशियों के लिए चुनावी मुद्दा बन गई है। प्रत्याशियों का दावा है कि वह वार्ड में पानी की समस्या का समाधान कराएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed