फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Water is not reaching 200 houses due to leakage in pipeline

पाइपलाइन में लीकेज होने से 200 घरों में नहीं पहुंच रहा पानी

Wed, 24 Nov 2021 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Water is not reaching 200 houses due to leakage in pipeline
झांसी। महानगर के विपिन बिहारी महाविद्यालय के पीछे स्थित मदकखाना इलाके से निकली पानी की मुख्य पाइपलाइन में छह महीने से लीकेज है। जिसके चलते लगभग 200 घरों में पानी की सप्लाई बाधित हो गई है। समस्या के समाधान के लिए स्थानीय नागरिकों ने कई बार शिकायतें की लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है।
विज्ञापन

इलाके में लगे अधिकांश हैंडपंप खराब होने के कारण पूरा इलाका नल के पानी पर ही आश्रित है। लीकेज के कारण घरों में पानी नहीं पहुंचने के कारण स्थानीय लोगों को दूरदराज के इलाकों से पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। वहीं लीकेज होेने के कारण रोजाना हजारों लीटर पानी नालियों में बह जाता है। लीकेज को ठीक करने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा जिला प्रशासन के साथ ही जल संस्थान के अधिकारियों से मौखिक व लिखित रूप से अवगत कराया गया है। लेकिन समस्या का निदान नहीं हो सका है। जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

छह महीने से मुख्य पाइप लाइन में लीकेज है। जिससे लगभग दौ सौ घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। कई बार शिकायतों के बाद भी सुनवाई नहीं हुई है।
सुबोध कुमार, स्थानीय नागरिक
टंकी से पानी की सप्लाई होते ही हजारों लीटर पीने का पानी बह जाता है। वहीं पानी बहने से सड़क पर कई गड्ढे हो गए हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतन लाल, स्थानीय नागरिक
समस्या के स्थाई निदान के लिए अधिकारियों को लिखित रूप शिकायतें की गई हैं। लेकिन शिकायतों को कोई भी असर नहीं होने से समस्या जस की तस बनी हुई है।
सचिन, स्थानीय नागरिक
घरों में पानी नहीं आने के कारण पूरे इलाके के लोगों को दूसरे इलाके में जाकर पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। समस्या को निदान होना आवश्यक है।
राजेंद्र कुमार, स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed