फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Water is not coming in the taps in Raksa for six days

रक्सा में छह दिन से नलों में नहीं आ रहा पानी

Thu, 15 Jul 2021 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Water is not coming in the taps in Raksa for six days
झांसी। महानगर के नजदीक ग्राम रक्सा में पानी का संकट गहरा गया है। यहां के नलों में पिछले छह दिन से पानी नहीं आने की वजह से लोग परेशान हैं। वह प्राइवेट टैंकर संचालकों से पांच रुपये देकर एक डिब्बा पानी खरीद रहे है। भीषण गर्मी में यहां सिर्फ एक टैंकर संचालित हो रहा है।
विज्ञापन

ग्राम रक्सा में लंबे समय से पानी का संकट है। प्रशासन ने यहां पर पाइपलाइन बिछवाने के बाद समस्या पर काफी हद तक काबू पा लिया है लेकिन बीच - बीच में अभी भी समस्या गहरा जाती है। पाइपलाइन से जुडे़ नलों में छह दिन से पानी नहीं आने से लोग परेशान हैं। जो हैंडपंप पानी दे रहे हैं, उन्हीं पर लोगों की भीड़ लग रही है। प्रशासन की ओर से एक टैंकर संचालित किया जा रहा है जो नाकाफी साबित हो रहा है। यहां की आबादी लगभग पंद्रह हजार है। 140 हैंडपंप लगे हैं, इनमें से 80 खराब पड़े हैं। पानी की कमी पूरी करने के लिए यहां के लोग प्राइवेट टैंकर से पानी खरीद रहे हैं। उन्हें एक डिब्बा पानी के लिए पांच रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। इस कारण लोगों के घरों में पानी के लिए पैसों का अतिरिक्त खर्चा हो रहा है। कुओं का जलस्तर भी गिर जाने से उनमें बदबूदार पानी आता है, इस कारण लोग इसका इस्तेमाल नहीं करते हैं।
विज्ञापन

पानी के लिए बहुत परेशानी है। छह दिन से नल नहीं आ रहे हैं। इस कारण पानी खरीदना पड़ रहा है। समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। - संतोष कुमार
भीषण गर्मी पड़ रही है। ऊपर से पानी नहीं आ रहा है। इस कारण प्राइवेट टैंकर का इंतजार करना पड़ता है। टैंकर से पांच रुपये डिब्बा पानी खरीद रहे हैं। - रविंद्र कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में पानी की समस्या अक्सर हो जाती है। अधिकांश हैंडपंपों का जलस्तर नीचे चला जाने के कारण दिक्कत आ गई है। पानी की समस्या का स्थायी समाधान खोजा जाए। - राजेंद्र राजपूत
अथाई मोहल्ला के हैंडपंप पर भीड़ रहती है। यही एकमात्र पानी का सहारा है। यदि नल आते रहें तो कोई दिक्कत नहीं होगी। नल नहीं आने से परेशानी है। - अजय प्रताप सिंह

ग्राम रक्सा में 15 मोहल्ले हैं। सभी मोहल्लों में पानी की समस्या है। नल छह दिन से नहीं आ रहे हैं। इस कारण पानी खरीदना पड़ रहा है। - अभिषेक त्रिपाठी
इंटेकवेल की सफाई हो रही थी। जल जीवन मिशन के अंतर्गत पहूंज बांध में पाइप बढ़ाने का काम पूरा कर लिया गया है। इससे अब पेयजल आपूर्ति में बाधा नहीं आएगी। सुबह तक जलापूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
- कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता, जलसंस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed