फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Water Institute has run tankers, will go round in problematic areas

जलसंस्थान ने चलवाए टैंकर, समस्याग्रस्त इलाकों में लगाएंगे चक्कर

Thu, 07 Apr 2022 10:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Water Institute has run tankers, will go round in problematic areas
झांसी। भीषण गर्मी में पेयजल संकट दूर करने के लिए जलसंस्थान द्वारा टैंकर संचालन बृहस्पतिवार से शुरू कराया गया है। अब इसका रोस्टर तैयार करके अभावग्रस्त इलाकाें में पानी भेजा जाएगा। इसके लिए प्वाइंट बनाए जाएंगे। जहां से क्षेत्रवार पानी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

जलसंस्थान गर्मियों में पानी के संकट वाले इलाकों में टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से टैंकर का संचालन कराता है। इसके लिए अभी कोई भी निविदा डालने के लिए तैयार नहीं हो रहा है। जिस कारण लगातार दो बार टेंडरिंग प्रक्रिया बढ़ाई गई है। अब 11 अप्रैल को टेंडर खोले जाएंगे। हालांकि जनता को पानी की परेशानी न हो इसके लिए अभी टैंकर संचालकों और अफसरों में आपसी सहमति बनी है, जिससे टैंकर चलवाए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को बड़ागांव क्षेत्र में टैंकर के माध्यम से पानी पहुंचाया गया है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता आरएस बादलीवाल ने बताया कि इसके लिए जलसंस्थान में कंट्रोल रूम 7997353530 पर भी शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन

टेंडर संचालकों के बकाया का होगा भुगतान
2019 से टैंकर संचालकाें का पैसा नहीं मिला है। ऐसे में करीब सात करोड़ रुपये बकाया है। सोमवार तक टैंकर संचालकों का बकाया बिल का एक करोड़ छह लाख जो 2019 का बकाया है उसका भुगतान कर दिया जाएगा। साथ ही शासन से जो भी पैसा प्राप्त होगा, उसके हिसाब से आगे भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed