{"_id":"611ff98e8ebc3e885f25a54f","slug":"water-increased-in-matatila-dam-16-gates-were-opened-jhansi-news-jhs2023676189","type":"story","status":"publish","title_hn":"माताटीला से 50 हजार क्यूसक पानी नकालने को खोले गए 16 गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माताटीला से 50 हजार क्यूसक पानी नकालने को खोले गए 16 गेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मप्र समेत बेतवा नदी के कैचमेंट इलाके में हो रही बारिश के चलते शुक्रवार को राजघाट एवं माताटीला जलाशय पर पानी का दबाव बढ़ गया। दोनों जलाशयों से 50-50 हजार क्यूसेक पानी बाहर छोड़ा गया। इस पानी को बाहर निकालने के लिए माताटीला बांध के 16 गेट दो फीट पर खोले गए हैं। सिंचाई अभियंताओें ने देर रात पानी बढ़ने की संभावना जताई है।
बेतवा के कैचमेंट इलाके में बृहस्पतिवार को झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते राजघाट से 50 हजार क्यूसिक पानी आधी रात से ही छोड़ा जा रहा था। दोपहर तक पानी का दबाव माताटीला बांध तक पहुंच गया। इस पानी को बाहर निकालने के लिए बांध के 16 गेट दो फीट पर खोले गए हालांकि अधिशासी अभियंता मो. फरीद के मुताबिक पानी की रफ्तार अभी अधिक नहीं है। पानी बढ़ने पर गेट की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी।
उधर, पानी को छोड़ने के बाद बेतवा के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सिंचाई विभाग के आंकड़े के मुताबिक शुक्रवार को ढुकुवां डैम से 4300 क्यूसेक, पारीछा डैम से 2874 क्यूसेक पानी बेतवा में छोड़ा गया। वहीं, धसान नदी में पहाड़ी डैम से 1400 क्यूसेक से पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन
नदी के समीपवर्ती इलाकों के लिए एलर्ट जारी
झांसी। लहचूरा डैम, डोंगरी बांध, रेलवे बांध एवं पहूज बांध के गेट बंद चल रहे हैं। नोट घाट पर शुक्रवार को बेतवा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 205 मीटर के बजाए 189.62 मीटर पर दर्ज हुआ। उधर, जिला प्रशासन की ओर से जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए नदी के समीपवर्ती इलाकों के लिए एलर्ट जारी किया है।